{"_id":"67519540956d6449230e07a9","slug":"stop-the-noise-of-hindu-organizations-in-jhunjhunu-atrocities-in-bangladesh-otherwise-hindus-will-unite-and-show-them-their-status-jhunjhunu-news-c-1-1-noi1347-2385357-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: हिंदू समाज ने बांग्लादेश के खिलाफ निकाली रैली, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने दी बांग्लादेश को चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: हिंदू समाज ने बांग्लादेश के खिलाफ निकाली रैली, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने दी बांग्लादेश को चुनौती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: झुंझुनू ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 08:29 PM IST
विज्ञापन
सार
झुंझुनू जिला मुख्यालय पर सर्व हिंदू समाज ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। रैली जेपी जानू स्कूल से शुरू होकर जिला कलेक्ट्रेट पर समाप्त हुई। इस दौरान भजन-कीर्तन, हनुमान चालीसा पाठ, और सभा का आयोजन हुआ।
झुंझुनू में हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
झुंझुनू जिला मुख्यालय पर गुरुवार को बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यक समाज और विशेष रूप से हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सर्व हिंदू समाज की ओर से आक्रोश प्रकट करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। संत सानिध्य में रैली जेपी जानू स्कूल के बाहर से शुरू हुई और झुंझुनू जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचीं, जहां पर भजन कीर्तन और हनुमान चालीसा पाठ किया गया। संक्षिप्त में सभा भी की गई। इस अवसर पर स्वामी अर्जुन दास महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं। भारत सरकार की ओर से इस मामले में ठोस प्रयास किए जाने चाहिए। वहां पर संतों को जेल में ठूसा जा रहा है। हम इसकी निंदा करते हैं। वहीं सभा स्थल पर वक्ताओं का कहना था कि प्रशासनिक और न्यायिक स्तर पर बांग्लादेश में हिंदुओं की उपेक्षा की जा रही है।
जबरन इस्कॉन मंदिर के आचार्य को जेल में डाल दिया गया है। कोई भी वकील केस लेने को तैयार नहीं है, जिसके चलते यह मामला मूलभूत अधिकारों के हनन से तो जुड़ा हुआ है ही साथ ही मानव अधिकारों के विरुद्ध भी है। अतः भारत सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीति प्रयास करके इस पर रोक लगनी चाहिए। वहीं सभा स्थल पर ही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संतों के द्वारा ज्ञापन भी अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और मां बहनों के साथ बलात्कार और मान सम्मान में दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। आज हमने चेताने का प्रयास किया है, रक्तबीजों को सचेत करें वरना हिंदू संगठित होकर उनकी औकात दिखाएंगे और उनको नेस्तनाबूद करने का काम हिंदू सनातनी लोग कर देंगे।
बता दें कि इस हिंदू समाज की रैली के शार्दुल छात्रावास से शुरू होने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल हो रहे थे, लेकिन वहां से यह रैली शुरू नहीं होकर जेपी जानू स्कूल के बाहर से प्रारंभ हुई और शार्दुल छात्रावास पर पुलिस का पहरा भी नजर आया।
Trending Videos