सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu: Murder of a youth from Chhavsari village solved within 24 hours, two accused arrested

Jhunjhunu News: मां को पीटने से रोका तो शुरू हुई बहस, शराब के नशे में गला दबाकर कर दी हत्या, दो गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sun, 17 Nov 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
सार

झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी के छावसरी गांव में युवक सुनील कुमावत की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक और आरोपियों के बीच शराब पार्टी के दौरान मां को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया।

Jhunjhunu: Murder of a youth from Chhavsari village solved within 24 hours, two accused arrested
हत्या के आरोप में दो युवक गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छावसरी गांव के युवक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मृतक के साथ मजदूरी करते थे। तीनों ने पहले शराब पार्टी की फिर उनका झगड़ा हो गया।
Trending Videos


झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी के छावसरी गांव के युवक की हत्या के मामले में थानाधिकारी राम मनोहर ने बताया कि सीथल से छावसरी जाने वाले रास्ते पर छावसरी निवासी सुनील पुत्र नाथूराम कुमावत का शव सड़क किनारे मिला था। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर अनुसंधान शुरू किया। साइबर टीम की मदद से दोनों आरोपियों की पहचान कर हिरासत में लिया गया। हत्या के आरोप में छावसरी निवासी जितेंद्र (37) पुत्र मोहर सिंह और मनोज कुमार (32) पुत्र शीशराम को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे से मां को बचाया इसलिए दिया वारदात को अंजाम
मनोज, जितेंद्र और सुनील तीनों गांव में साथ-साथ मजदूरी करते थे। तीनों ने गांव के ठेके से शराब ली और सीथल रोड पर बैठकर तीनों ने पार्टी की। इस दौरान मनोज और जितेंद्र दोनों ने सुनील से कहा कि तू अच्छा आदमी नहीं है, अपनी मां को मारता है। इसी बात को लेकर तीनों में बहस हो गई। इस बीच मनोज और जितेंद्र ने सुनील के साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में तीनों स्कूटी पर बैठ कर आगे निकल गए। आगे जाकर फिर सुनील के साथ मारपीट की गई। इसके बाद फिर शराब पीने लग गए। वहां जब सुनील ने कहा कि मेरी मां के बारे में बोलने वाले आप कौन होते हो…तो मनोज और जितेन्द्र ने तैश में आकर सुनील का गला दबा दिया। वह बेहोश होकर गिर गया। इस पर मनोज और जितेंद्र दोनों सुनील को वहीं पड़ा छोड़ कर घर चले गए। रात को सुनील की मौत हो गई।

शव मिलने की बात सुनी तो हुये फरार
सुबह गांव में चर्चा हुई कि सड़क पर किसी का शव पड़ा है और पुलिस आई हुई है तो मनोज और जितेंद्र स्कूटी लेकर घर से निकल गए। मनोज ने अपना फोन बंद कर लिया, लेकिन जितेंद्र का फोन चालू था। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से ट्रेस किया तो बलवन्तपुरा के एक होटल की लोकेशन आई। पुलिस ने वहां पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया। होटल में दोनों आरोपी शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed