सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Rajasthan: Under the health program, Ujala clinics will be opened in 35 districts including Jhunjhunu

Rajasthan: झुंझुनूं समेत 35 जिलों में खुलेंगे उजाला क्लिनिक, रोजा 7 घंटे संचालन, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sun, 08 Dec 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत खुलने वाले उजाला क्लिनिक पर मरीजों को अनेक प्रकार की सुविधा व उपकरण मिलेंगे। उजाला केन्द्रों का संचालन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।

Rajasthan: Under the health program, Ujala clinics will be opened in 35 districts including Jhunjhunu
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत खुलने वाले उजाला क्लिनिक पर मरीजों को अनेक प्रकार की सुविधा व उपकरण मिलेंगे। उजाला क्लीनिकों पर वेट मशीन, बीपी मशीन, स्टेथोस्कोप, थर्मामीटर, मेजरिंग टेप, टॉर्च, फ्लश लाइट, स्नेल लैंस चार्ट, हाईट चार्ट, सेनेटरी नेपकिन, गर्भनिरोधक, आईएफए, एल्बेंडाजोल, पैरासिटमोल और निश्चय किट सहित आवश्यक उपकरण और दवाएं उपलब्ध रहेंगी। किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य संबंधित रिकॉर्ड संधारित किया जाएगा।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राजस्थान के लिए 35 जिलों में उजाला क्लिनिक संचालित किए जाएंगे। इसके लिए चिकित्सा विभागीय स्तर पर संस्थानों का नाम तय कर संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। प्रत्येक जिले में कुल 6 उजाला क्लिनिक संचालित होंगे। इनमें से एक जिला अस्पताल तथा पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर होंगे। इन क्लिनिकों में किशोर-किशोरियों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा किशोरों से जुड़ी पत्र-पत्रिकाएं और गेम्स भी क्लिनिकों पर उपलब्ध होंगे। वर्तमान में प्रदेश के 15 जिलों में उजाला क्लिनिक संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 35 जिलों हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। प्रत्येक क्लिनिक के लिए 50-50 हजार रुपए का बजट भी दिया है। उजाला क्लिनिकों का संचालन ओपीडी के नजदीक अधिक पेशेंट वाले चिकित्सा संस्थानों पर किया जाएगा। इन क्लिनिकों में 10 से 19 वर्ष तक के किशोर-किशोरी लक्षित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलर करेगा मन की बात
उजाला केन्द्रों का संचालन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान हैल्थ काउंसलर किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएगा और उनके मन की बात सुनकर काउंसलिंग करेगा। इसके अलावा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक प्रतिदिन दो घंटे मेडिकल ऑफिसर मौजूद रहेंगे।

इन जिलों में संचालन
उजाला क्लिनिकों का संचालन प्रदेश के अजमेर, अलवर, अनूपगढ़, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चित्तौडगढ़, चूरू, दौसा, डीडवाना-कुचामन, डींग, दूदू, श्रीगंगानगर, गंगापुर सिटी, हनुमानगढ़, जयपुर प्रथम व द्वितीय, झालावाड़, झुंझुनूं, जोधपुर ग्रामीण व शहर, केकड़ी, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, नागौर, नीम का थाना, पाली, फलौदी, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, शाहपुरा, सीकर और टोंक जिले में होगा।

यहां शुरू होंगे
राजकीय बीडीके अस्पताल झुंझुनूं
सीएचसी मंड्रेला
सीएचसी बिसाऊ
सीएचसी मुकुंदगढ़
सीएचसी सूरजगढ़
सीएचसी गुढा

इनका कहना है
सीएमएचओ झुंझुनूं डॉ. छोटे लाल गुर्जर ने कहा कि जिले के छह केन्द्रों पर उजाला क्लिनिक शुरू होंगे। इनसे मरीजों को फायदा होगा। उनको घर के नजदीक ही ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। इसी माह इनको शुरू करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed