सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News: A young man was burnt alive after a car caught fire in Jhunjhunu district

Jhunjhunu News: कार में जिंदा जला युवक, सीट पर मिली हड्डियां, पुलिस जांच पर लापरवाही का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Thu, 02 Jan 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
सार

झुंझुनूं जिले के बसावा गांव के पास बटारों की ढाणी में मंगलवार रात एक कार में आग लगने से 44 वर्षीय नेमीचंद जिंदा जल गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने एफएसएल जांच और एमओबी टीम को मौके पर बुलाए बिना पोस्टमार्टम किया, जिससे लापरवाही के आरोप लगे हैं।

Jhunjhunu News: A young man was burnt alive after a car caught fire in Jhunjhunu district
जली हुई युवक की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झुंझुनूं जिले के बसावा गांव की धोली डूंगरी के पास बटारों की ढाणी में मंगलवार रात एक कार में आग जलगने से एक युवक जिंदा जल गया। कार में आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार बटारों की ढाणी के निवासी नेमीचंद पुत्र मोहनलाल (44) किसी काम से बाहर गया हुआ था। लौटते वक्त हादसा हो गया। घर से 300 मीटर की दूरी पर उसकी कार पुलिस को पूरी तरह जली हुई मिली। ड्राइवर सीट पर युवक की केवल कुछ हड्डियां मिली हैं। संभवत: आग लगने के बाद कार के सभी गेट के लॉक जाम हो गए होंगे। इस कारण वह बाहर नहीं निकल पाया और उसमें जिंदा जल गया।

Trending Videos


घटना का पता आसपास के लोगों को सुबह पता चला। इस पर ग्रामीणों ने तुरंत गोठड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नेमीचंद का जला हुआ शव कार से बाहर निकाला। शव को परसरामपुरा के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। इस संबंध मृतक नेमीचंद के भाई भंवरलाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उसका भाई रात को गाड़ी से कहीं जाकर आया था। वह करीब 300 मीटर दूर रास्ते के पास में ही गाड़ी में जली हुई अवस्था में मिला और गाड़ी भी पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसएल से जांच तक नहीं करवाई
कार में जिंदा जले युवक का पोस्टमार्टम करने में पुलिस ने इतनी जल्दबाजी दिखाई कि एफएसएल और एमओबी टीम को नहीं बुलाया। मौके पर एक हैड कांस्टेबल और एक चालक को भेजा। कार के आधार पर परिजन व ग्रामीणों की बात थानाधिकारी ने मान ली। मौके पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनवानी चाही तो वहां पर मौजूद डॉक्टर ने मना कर दिया। बाद में शव को अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed