{"_id":"6a073220389f6bcc860f0c63","slug":"jodhpur-rajnath-singh-unveils-bhairon-singh-shekhawat-statue-calls-him-symbol-of-integrity-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण, राजनाथ बोले- जनसेवा और राजनीतिक शुचिता के प्रतीक थे ‘बाबोसा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण, राजनाथ बोले- जनसेवा और राजनीतिक शुचिता के प्रतीक थे ‘बाबोसा’
Fri, 15 May 2026 08:18 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 08:18 PM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में जोधपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण किया गया। समारोह में शामिल नेताओं ने उन्हें जनसेवा, ईमानदार राजनीति और सुशासन का प्रतीक बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का प्रतिमा अनावरण समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर के रातानाडा चौराहे पर गुरुवार को राजस्थान की राजनीति के युगपुरुष, पूर्व उपराष्ट्रपति और पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भैरोंसिंह शेखावत लोकतांत्रिक मूल्यों, राजनीतिक शुचिता और जनसेवा की राजनीति के जीवंत प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि एक साधारण किसान परिवार से निकलकर देश के उपराष्ट्रपति पद तक पहुंचने की उनकी यात्रा करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने कहा कि शेखावत सत्ता के लिए नहीं, बल्कि समाज निर्माण के लिए राजनीति करते थे। उनका जीवन संघर्ष, ईमानदारी और सेवा का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने यह भी कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव की सोच की नींव भी वर्षों पहले भैरोंसिंह शेखावत ने रखी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मनोज माथुर जर्नलिज्म अवार्ड्: वसुंधरा बोलीं-पत्रकारिता में न्यूज हो व्यूज नहीं, पर आज कल ऐसा नहीं हो रहा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में स्वर्गीय शेखावत को कर्मयोगी, दूरदर्शी और गरीबों के सच्चे हितैषी नेता बताया। उन्होंने कहा कि शेखावत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन को धरातल पर उतारते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए काम किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भैरोंसिंह शेखावत ने राजनीति को समाजसेवा का पवित्र दायित्व माना। उनके नेतृत्व में प्रशासनिक पारदर्शिता, ग्रामीण विकास, जल संरक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। उन्होंने राज्य सरकार की किसान, महिला और युवा कल्याण से जुड़ी योजनाओं का भी उल्लेख किया।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भैरोंसिंह शेखावत राजस्थान की वीरभूमि के ऐसे विभूति पुरुष थे, जिन्होंने संघर्ष, कठोर परिश्रम और निष्काम सेवा भाव से साधारण जीवन को असाधारण ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि शेखावत के संस्मरण आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा और राष्ट्र निर्माण का संदेश हैं। राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने भी अपने संबोधन में कहा कि उन्हें लंबे समय तक भैरोंसिंह शेखावत के साथ काम करने का अवसर मिला और उन्होंने हमेशा राजनीति को जनसेवा का माध्यम माना। कार्यक्रम में कई मंत्री, सांसद, विधायक और गणमान्यजन मौजूद रहे। जोधपुर में स्थापित यह प्रतिमा अब मारवाड़ और पश्चिमी राजस्थान की जनता के लिए प्रेरणा, जनसेवा और राजनीतिक आदर्शों का प्रतीक बनेगी।