सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Union Minister Gajendra Singh Shekhawat Comments on Bihar Polls Criticizes Ashok Gehlot news in Hindi

Politics: ‘वे गुजरात भी गए थे, क्या जादू चला? अब बिहार से नया सर्टिफिकेट लेकर लौटेंगे’, गहलोत पर शेखावत का तंज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 26 Oct 2025 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Jodhpur News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता अभी भी जंगलराज और गुंडाराज नहीं भूली है। उन्होंने कांग्रेस गठबंधन और अशोक गहलोत पर भी तीखे राजनीतिक हमले बोले।
 

Union Minister Gajendra Singh Shekhawat Comments on Bihar Polls Criticizes Ashok Gehlot news in Hindi
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार भी बिहार की जनता एनडीए गठबंधन को ही प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएगी। वहीं, इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बिहार चुनाव में प्रचार को लेकर पूछे गए सवाल पर शेखावत ने तंज कसा।

Trending Videos


 

Union Minister Gajendra Singh Shekhawat Comments on Bihar Polls Criticizes Ashok Gehlot news in Hindi
बिहार दौरे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तथा अन्य के साथ राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया।

शेखावत ने कहा कि वे गुजरात गए थे, वहां कितना जादू चला, सब जानते हैं। अब बिहार से नया सर्टिफिकेट लेकर लौटेंगे। उन्होंने कहा कि गहलोत जब भी मुख्यमंत्री बने, हमेशा किसी और के चेहरे को आगे कर या बाद में हटा कर मुख्यमंत्री बने। उन्हें ‘जादू’ सिर्फ इसी बात का आता है। बिहार में उनके उस जादू का कोई असर नहीं होगा।
 
‘जनता नहीं भूली जंगलराज का दौर’
गजेंद्र शेखावत ने कहा कि बिहार की जनता आज भी उस जंगलराज, गुंडाराज और माफिया राज के दौर को नहीं भूली है, जिसका दर्द उनके दिल और दिमाग में अब तक कायम है। शेखावत का कहना है कि इस बार भी बिहार की जनता सुशासन और विकास के लिए एनडीए गठबंधन को ही प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Union Minister Gajendra Singh Shekhawat Comments on Bihar Polls Criticizes Ashok Gehlot news in Hindi
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

‘बिहार में परिणाम पहले से सुनिश्चित’
जोधपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि बिहार में चुनाव परिणाम पहले से तय है। उन्होंने कहा कि चुनाव घोषित होने से पहले ही बिहार में परिणाम सुनिश्चित था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन को बिहार की जनता ने पहले भी भरोसा दिया है और इस बार भी देगी। बिहार की जनता ने सुशासन और विकास को अपने जीवन में महसूस किया है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार के लोग अब स्थायी विकास चाहते हैं, इसलिए वे मोदी, नीतीश कुमार और एनडीए के साथ खड़े हैं।

यह भी पढ़ें- घर में जिंदा जले भाई: सुबह अचानक भीषण आग की लपटों में घिरा मकान, दो लोगों की मौके पर मौत; तीसरा गंभीर
 
कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए शेखावत ने कहा कि एक ऐसी पार्टी जिसके सहयोगी ही उसे गंभीरता से नहीं लेते, उससे जनता क्या उम्मीद करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस गठबंधन में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। जब उनके ऑब्जर्वर बिहार पहुंचते हैं तो नारे लगते हैं कि ‘टिकट चोर वापस जाओ!’ ऐसी पार्टी किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करे तो उसका क्या राजनीतिक वजूद रहेगा? शेखावत ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने बिहार को सुशासन और विकास दोनों दिए हैं और जनता उसी अनुभव के आधार पर निर्णय करेगी।
 
‘बिहार विकास और सुशासन के साथ है’
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार ने पिछले वर्षों में विकास का नया परिदृश्य देखा है। जनता अब माफिया राज नहीं, बल्कि स्थायी विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता सुशासन और विकास के साथ है और इस बार भी एनडीए को भारी बहुमत देगी।

यह भी पढ़ें- Dausa News: पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाजार में कराई परेड; जोड़ने लगा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed