सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Cobra snake rescued in Gangapur City, eggs also found in Gangapur City

Gangapur City News: 42 अंडों के साथ कोबरा सांप का किया गया सफल रेस्क्यू, फिर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगापुर सिटी Published by: करौली ब्यूरो Updated Wed, 16 Apr 2025 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Snake Rescue: रवि ने बताया कि यह कोबरा मादा लंबे समय से घर के एक बिल में रह रही थी और उसने वहीं अंडे दिए थे। अंडों की सुरक्षा में जुटी यह मादा कोबरा किसी भी खतरे की आशंका से फुफकार रही थी।

Cobra snake rescued in Gangapur City, eggs also found in Gangapur City
गंगापुर सिटी में कोबरा सांप का किया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

गंगापुर सिटी क्षेत्र के वजीरपुर उपखंड के रोंसी गांव में एक घर से कोबरा मादा सांप और उसके 42 अंडों का सफल रेस्क्यू किया गया। स्नेक कैचर रवि मीणा की तत्परता से न केवल परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित हुई, बल्कि एक दुर्लभ प्रजाति के सांप और उसके अंडों की जान भी बचाई गई।

गंगापुर सिटी और आस-पास के क्षेत्रों में ‘सर्पमित्र’ के नाम से मशहूर रवि मीणा इन दिनों लगातार जहरीले सांपों को रेस्क्यू कर रहे हैं। सोमवार को उन्हें रोंसी गांव के एक किसान परिवार ने सूचना दी कि उनके घर के भीतर सांप की फुफकारने की आवाज आ रही है। जब रवि मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक मादा स्पेक्टिकल कोबरा घर के एक कोने में 42 अंडों के साथ बैठी है और बहुत गुस्से में है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: श्योलालपुर में डेढ़ महीने से गंदे पानी की सप्लाई, लोगों में रोष; जलदाय विभाग के खिलाफ की नारेबाजी    C

रवि ने बताया कि यह कोबरा मादा लंबे समय से घर के एक बिल में रह रही थी और उसने वहीं अंडे दिए थे। अंडों की सुरक्षा में जुटी यह मादा कोबरा किसी भी खतरे की आशंका से फुफकार रही थी। करीब तीन घंटे की सावधानीपूर्वक प्रक्रिया के बाद रवि मीणा ने कोबरा और उसके सभी 42 अंडों को सुरक्षित रेस्क्यू कर पास के जंगल में छोड़ दिया।

रवि बताते हैं कि कोबरा मादा आमतौर पर अंडों की सुरक्षा के लिए बिल जैसे सुरक्षित स्थानों का चुनाव करती है और तब तक वहां से नहीं हटती जब तक अंडों से बच्चे बाहर न निकलें। ऐसे में इन्हें रेस्क्यू करना बेहद जोखिम भरा कार्य होता है। स्थानीय लोगों ने रवि मीणा के इस साहसिक कार्य की सराहना की और उनके प्रयास को सराहा, जिससे न केवल जानवरों की बल्कि इंसानों की भी जान बची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed