{"_id":"6862ce9a37b6f274600a2135","slug":"dausa-news-guards-beat-up-devotees-at-mehandipur-balaji-temple-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mehandipur Balaji: मंदिर के सुरक्षा कर्मियों ने श्रद्धालुओं को पीटा, तीन गिरफ्तार, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mehandipur Balaji: मंदिर के सुरक्षा कर्मियों ने श्रद्धालुओं को पीटा, तीन गिरफ्तार, वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली/दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
सार
घटना रविवार को घटी जब फरीदाबाद निवासी कमल सिंह अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे थे। गार्डों ने कथित तौर पर महिलाओं और बच्चों सहित श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और अभद्रता की, जिससे कई लोग घायल हो गए।
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ मंदिर के गार्डों की ओर से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन गार्डों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फरीदाबाद निवासी कमल सिंह और उनके पुत्र विनोद अपने परिवार सहित रविवार सुबह मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए पहुंचे थे। जब वे दर्शन के लिए लाइन में खड़े थे, तभी मंदिर में तैनात गार्डों ने कथित रूप से महिलाओं और बच्चों सहित अन्य श्रद्धालुओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में कई श्रद्धालु घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मेहंदीपुर बालाजी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल श्रद्धालुओं को स्थानीय राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार कराया। श्रद्धालुओं ने गार्डों पर महिलाओं से अभद्रता और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने फरीदाबाद निवासी कमल सिंह और विनोद की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। टोडाभीम डीएसपी मुरारी लाल मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायल श्रद्धालुओं का उपचार कराया, मेडिकल परीक्षण करवाया और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के आधार पर तीन गार्डों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए आरोपी घनश्याम पुत्र राम प्रकाश उम्र 25 साल निवासी सिंगरावली आगरा, रमेश पुत्र लक्ष्मी नारायण उम्र 35 साल निवासी भोपावास थाना सामोद, शैलेश कुमार यादव पुत्र जनक सिंह उम्र 48 साल निवासी नगला गडरिया थाना सकरौली जिला एटा उत्तर प्रदेश है। इस घटना ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासन अब सतर्कता बरत रहे हैं।
Trending Videos