फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   A pregnant woman's health deteriorates after a caesarean section at JK Lone Hospital

Kota: कोटा में सिजेरियन के बाद एक और प्रसूता की तबीयत बिगड़ी, बच्चेदानी निकालनी पड़ी; एसएसबी ब्लॉक में भर्ती

Thu, 16 Jul 2026 06:12 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 06:12 PM IST
सार

कोटा के जेके लोन अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता पार्वती की तबीयत बिगड़ गई। लगातार रक्तस्राव के चलते चिकित्सकों ने उसकी बच्चेदानी निकाल दी। बाद में यूरीन आउटपुट बंद होने और शरीर में सूजन बढ़ने पर उसे एसएसबी ब्लॉक में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
A pregnant woman's health deteriorates after a caesarean section at JK Lone Hospital
सिजेरियन के बाद एक और महिला की हालत गंभीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक और प्रसूता की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। जेके लोन अस्पताल में भर्ती महिला की डिलीवरी के बाद अचानक हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज के एसएसबी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन

प्रसूता पार्वती नान्ता क्षेत्र की निवासी है। उसके पति नीनू ने बताया कि रविवार सुबह करीब 6 बजे पार्वती को जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह करीब 10 बजे सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए उसकी डिलीवरी हुई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

विज्ञापन


पढे़ं: 'भारत के आदिवासी ही हैं इंडिजिनस पीपुल्स': सांसद रोत के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा बोली- ऐसा बयान उचित नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद से ही पार्वती की हालत बिगड़ने लगी। बच्चेदानी में लगाए गए टांके बार-बार खुल रहे थे, जिससे लगातार रक्तस्राव होता रहा। चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि महिला की स्थिति गंभीर है और जोखिम को देखते हुए उसकी बच्चेदानी निकालनी पड़ेगी। इसके लिए परिजनों से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करवाए गए और ऑपरेशन कर बच्चेदानी निकाल दी गई।

इसके बावजूद महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजनों के अनुसार सोमवार को उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। यूरीन आउटपुट बंद हो गया और शरीर में सूजन बढ़ने लगी। इसके बाद उसे जेके लोन अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के एसएसबी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed