फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   After pregnant women refused to undergo dialysis, the administration gave written assurances.

Kota: किडनी ट्रांसप्लांट के आश्वासन पर खत्म हुआ गतिरोध, पीड़ित महिलाओं ने फिर शुरू कराया इलाज

Thu, 16 Jul 2026 08:18 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 08:18 PM IST
सार

कोटा में सिजेरियन के बाद किडनी फेल्योर से पीड़ित पांचों प्रसूताएं प्रशासन और चिकित्सा विभाग के लिखित आश्वासन के बाद डायलिसिस कराने को तैयार हो गईं। उन्हें 20 दिन डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा, जबकि जरूरत पड़ने पर नि:शुल्क किडनी ट्रांसप्लांट का भी भरोसा दिया गया।

विज्ञापन
After pregnant women refused to undergo dialysis, the administration gave written assurances.
प्रसूताओं के साथ चिकित्सा विभाग की बैठक में लिया निर्णय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद प्रसूताओं के किडनी फेल होने के मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है। डायलिसिस कराने से इनकार करने वाली पांचों प्रसूताएं अब प्रशासन और चिकित्सा विभाग के आश्वासन के बाद इलाज के लिए तैयार हो गई हैं। गुरुवार को जिला प्रशासन, मेडिकल कॉलेज और पीड़ित परिवारों के बीच हुई बैठक में कई मांगों पर सहमति बनी। लिखित आश्वासन मिलने के बाद पांचों महिलाओं ने डायलिसिस कराने की सहमति दे दी। अब उन्हें करीब 20 दिन तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा, जिसके बाद उनकी स्थिति के आधार पर आगे की उपचार प्रक्रिया तय की जाएगी।

विज्ञापन

दरअसल, बुधवार से ही पांचों महिलाओं ने डायलिसिस कराने से इनकार कर दिया था। इससे पहले पीड़ित परिवारों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर किडनी ट्रांसप्लांट की मांग की थी और प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। तय समय में सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर प्रसूताओं ने डायलिसिस कराने से मना कर दिया और इच्छा मृत्यु की मांग भी उठाई थी।

विज्ञापन


पढ़ें:  सांसद रोत के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा बोली- ऐसा बयान उचित नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नीलेश जैन ने प्रसूताओं और उनके परिजनों के साथ बैठक की। बैठक में प्रशासन ने लिखित रूप से भरोसा दिलाया कि पांचों महिलाओं के डायलिसिस में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। यदि वे अस्पताल से छुट्टी लेकर घर भी चली जाती हैं, तब भी डायलिसिस के लिए आने पर उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. नीलेश जैन ने बताया कि यदि उपयुक्त डोनर उपलब्ध होता है तो नियमानुसार पांचों महिलाओं का निशुल्क किडनी ट्रांसप्लांट भी कराया जाएगा। फिलहाल सभी महिलाओं की स्थिति पहले की तुलना में बेहतर है। चिकित्सकों के अनुसार उपचार की पूरी प्रक्रिया में करीब तीन महीने का समय लग सकता है। तब तक नियमित डायलिसिस आवश्यक रहेगा। साथ ही संभावना है कि लगातार डायलिसिस से उनकी किडनी की कार्यक्षमता में भी सुधार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed