{"_id":"6a047af37bc76b98c409bbec","slug":"governor-says-on-neet-paper-leak-he-sacrificed-his-honesty-for-a-few-rupees-kota-news-c-1-1-noi1391-4275152-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: कृषि विवि के दीक्षांत समारोह में NEET पेपर लीक पर बोले राज्यपाल- चंद रुपयों के लिए बेच दी ईमानदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: कृषि विवि के दीक्षांत समारोह में NEET पेपर लीक पर बोले राज्यपाल- चंद रुपयों के लिए बेच दी ईमानदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
सार
कृषि विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में भाग लेने पहुंचे राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने पेपर लीक ममाले पर कहा कि चंद रुपयों के लालच में लोगों ने अपनी ईमानदारी बेच दी है।
कृषि विवि के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर कोटा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया। समारोह में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में 358 विद्यार्थियों को उपाधि और 14 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।
Trending Videos
दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और आज कृषि के क्षेत्र में देश विश्व में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों से लोग खेती-किसानी करते आ रहे हैं लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि कई लोग कृषि को महत्व नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
NEET पेपर लीक पर जताई नाराजगी
NEET-UG परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि यदि नैतिकता और ईमानदारी होती तो पेपर लीक जैसी घटनाएं नहीं होतीं और छात्रों का भविष्य खराब नहीं होता। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है और टीम में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Udaipur News: NEET पेपर लीक मामले में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया
राज्यपाल ने कहा कि कुछ लोगों ने सिर्फ पैसे कमाने के लिए अपनी ईमानदारी बेच दी। पैसे किसी के साथ नहीं जाते, सब यहीं रह जाता है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में नैतिकता और न्याय होता है, वही सच्चे अर्थों में रामराज कहलाता है।
नशे के खिलाफ भी जताई चिंता
देश में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर भी राज्यपाल ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत में ड्रग्स की सप्लाई कर युवाओं को बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है। उनका उद्देश्य सिर्फ पैसे कमाना नहीं, बल्कि देश की युवा पीढ़ी को गलत रास्ते पर धकेलना है।
उन्होंने कहा कि पुलिस और अन्य एजेंसियां लगातार ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं, लेकिन युवाओं को भी जागरूक होने की जरूरत है। राज्यपाल ने कहा कि यदि समय रहते नशे की सप्लाई नहीं रोकी गई तो आने वाली पीढ़ियां इसका शिकार हो सकती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि पाकिस्तान के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देना चाहिए।