{"_id":"69c5f804a56d61ff870274a1","slug":"in-this-speech-of-the-education-minister-the-issue-of-hypocrisy-again-came-up-why-did-he-say-this-kota-news-c-1-1-noi1391-4096076-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'गाय काटकर खाने वाले मंच पर बैठते हैं और...', जानें शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने क्यों कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'गाय काटकर खाने वाले मंच पर बैठते हैं और...', जानें शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने क्यों कही ये बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार
कोटा दौरे पर पहुंचे राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक समारोह के दौरान कहा कि गाय काटकर खाने वाले लोग हमारे साथ मंच पर बैठते हैं और भगवान राम, गंगा माता को मानने वाले, भारत माता की पूजा करने वाले व्यक्ति की हमसे दूरी बढ़ती जा रही है।
कोटा दौरे पर पहुंचे राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अक्सर अपनी बयानबाजी के कारण सुर्खियों में रहते हैं। कोटा जिले के दौरे पर गए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने और बयान दिया है। जिससे वह फिर चर्चाओं में आ गए हैं। उन्होंने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के अनावरण के दौरान कहा कि शिक्षा के मंदिर में सभी वर्गों का समान अधिकार है। जहां पर कोई ऊंचा या नीचा नहीं होता। हम शुरू से ही समाज के पिछड़े और दलित वर्गों को मुख्य धारा में साथ लेकर चले हैं।
क्या बोले मंत्री शिक्षा मदन दिलावर
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भाषण के दौरान कहा कि आज ऐसा वक्त आ गया है कि गाय काटकर खाने वाले लोग हमारे साथ मंच पर बैठते हैं और भगवान राम, गंगा माता को मानने वाले, भारत माता की पूजा करने वाले व्यक्ति की हमसे दूरी बढ़ती जा रही है। इससे दोगला आदमी कोई नहीं हो सकता। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि समाज को एकजुट करके चलो, तभी हमारा देश समृद्ध होगा और आगे बढ़ेगा नहीं तो देश कभी भी टूट जाएगा।
ये भी पढ़ें- Rajasthan: दौसा में पिकअप और वैन की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में 11 घायल; मची चीख पुकार
SC ने तलवार की धार के सामने खड़े होकर हिंदुत्व को मजबूत किया
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आगे कहा कि जिन्हें हम अनुसूचित जाति कहते हैं। यह वही लोग हैं जिन्होंने तलवार की धार के सामने खड़े रहकर हिंदुत्व को मजबूत किया है। विदेशी शक्तियों ने हमें हमेशा तोड़ने का प्रयास किया है और लगातार हमको बहका रही हैं। विदेशी शक्तियां हमें आपस में भी लड़वा रही है। इनके बहकावे में हमें नहीं आना है। गाय का मांस खाने वालों ने हमेशा तलवार की धार पर हमें धर्मांतरण के लिए मजबूर किया। हमने मरना मंजूर किया, लेकिन अपना धर्म छोड़ने नहीं। यह जात-पात का भेद मिटाकर आज हमें एकजुट होने की जरूरत है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन