{"_id":"6a3668ff0dd901ce6b060985","slug":"police-face-ordeal-with-neet-students-tomorrow-police-vigil-at-every-nook-and-corner-kota-news-c-1-1-noi1391-4414669-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: नीट छात्रों के साथ पुलिस की भी अग्नि परीक्षा कल, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: नीट छात्रों के साथ पुलिस की भी अग्नि परीक्षा कल, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
सार
कोटा शहर में 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर 32 हजार 715 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। एनटीए द्वारा कोटा जिले में आधा दर्जन सिटी को-ऑर्डिनेट नियुक्त किए गए हैं, जिनको पूरी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर छात्रों को कोई परेशानी न हो।
नीट परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एनटीए द्वारा 21 जून को पूरे देश में री-नीट परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। इसको लेकर कोटा पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 तक रखा गया है। इस बार छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है। कोटा में इस परीक्षा को शांतिपूर्ण और बिना किसी रूकावट के संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। जहां पर भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, वहां पर अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर सुभाष चंद्र ने बताया कि कोटा शहर में 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर 32 हजार 715 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। एनटीए द्वारा कोटा जिले में 6 सिटी को-ऑर्डिनेट नियुक्त किए गए हैं, जिनको पूरी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर छात्रों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए अलग से टीम निगरानी करेगी। वहीं एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जहां से पूरे परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखी जाएगी।
परीक्षा से एक दिन पहले हुई मॉक ड्रिल
वहीं परीक्षा से एक दिन पहले कोटा पुलिस द्वारा परीक्षा केंद्रों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल को पूरी तरह से कॉन्फिडेंशियल रखा गया। यहां तक कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मीडिया से भी दूरी बनाकर रखी। यह मॉक ड्रिल कोटा शहर के प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर की गई। जहां पर पुलिस ने डमी कैंडिडेट की एंट्री करवाई और पूरी चाक चौबंद व्यवस्था के साथ ही उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:NEET परीक्षा से पहले सरकार का बड़ा भरोसा, गजेंद्र शेखावत बोले- गड़बड़ी नहीं होगी, पीएम मोदी खुद कर रहे निगरानी
कोटा पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
परीक्षा से पहले कोटा पुलिस ने कोचिंग संस्थानों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें एनटीए की गाइडलाइंस की पालना करवाने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही कोटा पुलिस ने स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। जिसकी मदद से स्टूडेंट्स अपनी समस्या बता सकते हैं। जानकारी के मुताबिक स्टूडेंट हेल्पलाइन नंबर 9530442778 और सोशल मीडिया 9468800005 है।