सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota: Kota Buzzes Again After Re-NEET Date Announcement, Students Get Free Coaching and Hostel Rent Relief

Kota: री-नीट की तारीख घोषित होते ही कोटा में बढ़ी हलचल, छात्रों को हॉस्टल किराये में बड़ी राहत, पढ़ाई भी फ्री

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
सार

री-नीट परीक्षा की तारीख घोषित होते ही कोटा में एक बार फिर पढ़ाई का माहौल लौट आया है। विद्यार्थियों की मदद के लिए कोचिंग संस्थान नि:शुल्क क्लासेज चला रहे हैं, जबकि हॉस्टल एसोसिएशन ने सिक्योरिटी मनी नहीं लेने का निर्णय लिया है।

Kota: Kota Buzzes Again After Re-NEET Date Announcement, Students Get Free Coaching and Hostel Rent Relief
री-नीट परीक्षा को लेकर कोटा पहुंचने लगे छात्र
विज्ञापन

विस्तार

नीट पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द होने से अब एनटीए ने री-नीट परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा अगले महीने 21 जून को कड़ी सुरक्षा और सतर्कता के बीच आयोजित की जाएगी। री-नीट की तारीख सामने आने के बाद एक बार फिर देशभर से छात्रों का कोटा पहुंचना शुरू हो गया है।


कोटा के कई कोचिंग संस्थानों ने री-नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क पढ़ाई की व्यवस्था की है। वहीं छात्रों की सुविधा को देखते हुए हॉस्टल संचालक भी मदद के लिए आगे आए हैं। कोटा हॉस्टल एसोसिएशन, चंबल हॉस्टल एसोसिएशन और कोरल पार्क हॉस्टल एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि री-नीट परीक्षा देने आने वाले छात्रों से पूरे महीने का किराया और सिक्योरिटी मनी नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटा हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन मित्तल ने बताया कि छात्रों से केवल उतने दिनों का ही किराया लिया जाएगा, जितने दिन वे हॉस्टल में ठहरेंगे। किसी भी प्रकार की सिक्योरिटी मनी भी नहीं ली जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थियों को अन्य किसी सहायता की जरूरत होगी तो एसोसिएशन हर संभव मदद करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pali News: सरकारी अस्पताल में बड़ी चूक, थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची को गलत ब्लड चढ़ाने पर अस्पताल प्रशासन कटघरे में, जांच कमेटी गठित

उन्होंने बताया कि शिक्षा नगरी कोटा में राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी पहुंच रहे हैं, जबकि दूरदराज के छात्र डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से तैयारी कर रहे हैं।

री-नीट की तैयारी कर रही छात्रा दिव्या ने कहा कि परीक्षा दोबारा होना उन छात्रों के लिए राहत की बात है, जिन्होंने पहले परीक्षा की गंभीर तैयारी की थी लेकिन विभिन्न कारणों से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने से एकाग्रता बढ़ती है और नियमित अध्ययन का माहौल मिलता है।


कोटा के कोचिंग संस्थानों की ओर से विद्यार्थियों के लिए सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक स्कोर बूस्टर क्लासेज संचालित की जा रही हैं। इसके बाद दोपहर 2 से 5 बजे तक नियमित टेस्ट आयोजित हो रहे हैं, जबकि शाम 5:30 बजे से विशेषज्ञ फैकल्टी द्वारा यू ट्यूब पर पेपर एनालिसिस कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed