{"_id":"69fafaa502ca5dd242019fa7","slug":"kotputli-behror-news-blind-murder-case-solved-within-24-hours-five-arrested-for-killing-worker-in-bansur-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotputli-Behror: 24 घंटे में सुलझा ब्लाइंड मर्डर केस, बानसूर में मजदूर की हत्या करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli-Behror: 24 घंटे में सुलझा ब्लाइंड मर्डर केस, बानसूर में मजदूर की हत्या करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार
बानसूर में मजदूर की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। लूट के दौरान हुई इस वारदात में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू भी बरामद किए हैं।
मजदूर की हत्या करने वाले पांच आरोपी हिरासत में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के बानसूर क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में खुलासा कर दिया है। एसी डक्टिंग साइट पर कार्यरत मजदूर रामसिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए चार चाकू भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार मृतक रामसिंह फलोदी जिले के केरला गांव का निवासी था और बानसूर के सरकारी अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में एसी डक्टिंग का कार्य करता था। 3 मई की रात वह अपने साथियों के साथ काम खत्म कर कमरे में सो गया था। अगले दिन सुबह करीब 6 बजे उसके साथी विजेंद्र सिंह ने उसे सीढ़ियों के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा।
मौके पर काफी खून फैला हुआ था, जबकि पास स्थित बिजली उपकरणों के स्टोर का गेट टूटा मिला। स्टोर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती सामान गायब थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए बहुस्तरीय जांच शुरू की गई।
थाना बानसूर पुलिस के साथ जिला स्पेशल टीम, एजीटीएफ और साइबर सेल कोटपूतली को जांच में लगाया गया। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद गुरुग्राम, दिल्ली, निजामुद्दीन और सराय काले खां सहित कई स्थानों पर दबिश दी गई।
ये भी पढ़ें: Barmer News: गिरल माइंस में नौकरी से हटाए गए युवाओं के समर्थन में उतरे रविंद्र भाटी, धरना स्थल पर गुजारी रात
जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैजान, बिलाल, हिमांशु, सोहेल और सायमान के रूप में हुई है। सभी की उम्र 19 से 21 वर्ष के बीच बताई जा रही है और वे उत्तरप्रदेश व दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वारदात का मुख्य आरोपी फैजान था, जिसने मामूली रकम के लिए लूट की योजना बनाई थी। उसने अपने साथियों के साथ चोरी के इरादे से स्टोर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। इसी दौरान रामसिंह के सामने आने पर आरोपियों ने चाकुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त चार चाकू बरामद कर लिए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है। यह मामला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा था लेकिन तकनीकी जांच, त्वरित कार्रवाई और विभिन्न टीमों के बेहतर समन्वय से पुलिस ने बेहद कम समय में केस का खुलासा कर दिया।
Trending Videos