Kotputli-Behror News: 40 हजार की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पटवारी, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Kotputli-Behror News: भिवाड़ी एसीबी ने पावटा क्षेत्र में पटवारी प्रमोद सामरिया को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। जमीन बंटवारे की रिपोर्ट के बदले रिश्वत मांगी गई थी। मामले में जांच जारी है और कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पावटा तहसील क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अहम कदम उठाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) भिवाड़ी ने पटवार हल्का भैसलाना के पटवारी प्रमोद सामरिया को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी को पहली ही किस्त लेते समय ट्रैप के जरिए दबोच लिया गया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और राजस्व विभाग में भी हलचल तेज हो गई है।
शिकायत और लंबित मामला बना आधार
एसीबी अधिकारियों के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता की पैतृक जमीन के बंटवारे का मामला पिछले 5-6 वर्षों से एसडीएम कोर्ट में लंबित था। 20 जून 2025 को कोर्ट ने फैसला परिवादी के पक्ष में सुनाते हुए पटवारी को बंटवारे की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद आरोपी ने जानबूझकर रिपोर्ट लंबित रखी और इसके एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग शुरू कर दी।
सौदेबाजी और ट्रैप की रणनीति
शिकायत के सत्यापन के दौरान सामने आया कि आरोपी पटवारी ने बाद में रिश्वत की राशि 80 हजार रुपये में तय कर ली थी। यह रकम तीन किस्तों में देने पर सहमति बनी, जिसमें पहली किस्त 40 हजार रुपये निर्धारित हुई। एसीबी ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने परिवादी से रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें- Bhilwara News: ठेकेदारों के बिल पास कराने के एवज में वसूली, ACB ने 4.04 लाख की रिश्वत लेते XEN समेत 3 को दबोचा
गोपनीय ऑपरेशन और नेतृत्व
यह पूरी कार्रवाई उप महानिरीक्षक पुलिस भुवन भूषण यादव के सुपरवीजन में और भिवाड़ी एसीबी के डीएसपी परमेश्वर लाल के नेतृत्व में अंजाम दी गई। ऑपरेशन को बेहद गोपनीय तरीके से संचालित किया गया, जिससे आरोपी को किसी प्रकार की भनक नहीं लग सकी।
जांच और आगे की कार्रवाई
फिलहाल आरोपी पटवारी से गहन पूछताछ की जा रही है। उसके अन्य लेन-देन और संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के निर्देशन में मामले की जांच आगे बढ़ रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.