Kotputli-Behror News: अवैध बजरी खनन पर पुलिस का बड़ा शिकंजा; पांच एलएंडटी मशीन, दो ट्रेलर और दो डंपर जब्त
Kotputli-Behror News: कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रामपुरा के बनाड़ी बांध क्षेत्र में छापामारी की। कार्रवाई के दौरान 5 एलएंडटी मशीन, 2 ट्रेलर और 2 डंपर जब्त किए गए। पुलिस को देखकर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
विस्तार
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध बजरी खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मशीनरी और वाहनों को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से पांच एलएंडटी मशीन (पोकलेन एक्स्कावेटर), दो ट्रेलर और दो डंपर को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने बताया कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी कोटपूतली राजेन्द्र कुमार बुरडक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था।
पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से अलग-अलग टीमें बनाकर रामपुरा स्थित बनाड़ी बांध क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अवैध बजरी खनन में लगी पांच एलएंडटी पोकलेन मशीनें मौके पर पाई गईं। इनके अलावा दो ट्रेलर और दो डंपर भी बजरी परिवहन में प्रयुक्त हो रहे थे। पुलिस व माइनिंग टीम को देखकर वाहन चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वाहनों में भरी बजरी को बनाड़ी बांध क्षेत्र में ही खाली कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मौके पर मौजूद मशीनों और वाहनों को जब्त कर लिया। जब्त किए गए वाहनों में ट्रेलर नंबर आरजे-32 जीबी 9485 और आरजे-14 जीजे 3475 शामिल हैं, जबकि एक डंपर और एक ट्रेलर बिना नंबर के पाए गए।
पढ़ें- Salumbar News: गेहूं की फसल के बीच गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश, पुलिस ने जब्त किए 120 किलो वजनी पौधे
इस संबंध में कोटपूतली थाने में प्रकरण संख्या 99/2026 दर्ज किया गया है। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (2) और एमएमडीआर एक्ट की धारा 21 (4) के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। पुलिस की लगातार कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। लोग अब अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को निडर होकर देने लगे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.