{"_id":"68ff5099bec71fc5240bb918","slug":"two-arrested-for-renting-thar-without-license-vehicle-seized-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-3559913-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: कोटपूतली-बहरोड़ में बिना लाइसेंस थार किराए पर देने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: कोटपूतली-बहरोड़ में बिना लाइसेंस थार किराए पर देने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
सार
Kotputli-Behror News: नीमकाथाना में बिना लाइसेंस थार गाड़ी किराए पर देने के मामले में पुलिस ने रवि सैनी और अमर सिंह को गिरफ्तार किया। थार वाहन को जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों पर बीएनएस धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए जांच जारी है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नीमकाथाना में बिना ट्रेवल एजेंसी लाइसेंस और परमिट के थार गाड़ी किराए पर देने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थार गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत के निर्देश पर की गई।
Trending Videos
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा और पुलिस उप अधीक्षक अनुज डाल के पर्यवेक्षण में पुलिस निरीक्षक विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार को कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध थार गाड़ी को शहर में रोककर पूछताछ की। चालक की पहचान रवि सैनी निवासी ढाणी डाबर, कुरबड़ा के रूप में हुई। जब उससे वाहन से संबंधित दस्तावेज, ट्रेवल एजेंसी लाइसेंस और परमिट मांगे गए तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: बांसवाड़ा बनेगा राजस्थान में ‘सोने का गढ़’, खाकरिया का गढ़ा में गोल्ड ब्लॉक की पुष्टि
पूछताछ में चालक ने बताया कि उसने यह गाड़ी अमर सिंह नामक व्यक्ति से किराए पर ली थी। इस पर पुलिस ने वाहन मालिक अमर सिंह को भी तलब कर पूछताछ की। जांच में सामने आया कि अमर सिंह के पास ट्रेवल एजेंसी संचालित करने या गाड़ी किराए पर देने का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं है। साथ ही पुलिस ने जब अमर सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की तो पाया कि उसने इसी थार गाड़ी के साथ स्टंट करते हुए कई रील अपलोड कर रखी थीं।
कोतवाली पुलिस ने बिना अनुमति वाहन किराए पर देने व सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में दोनों आरोपियों रवि सैनी और अमर सिंह को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया है। साथ ही थार गाड़ी को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि बिना लाइसेंस के वाहन किराए पर देने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Education System Changes: 'अब एक जैसी यूनिफॉर्म और राष्ट्रगान अनिवार्य', शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन