{"_id":"6a0ede5516632b461a0eae1c","slug":"nagaur-news-friend-turns-killer-over-money-dispute-dumps-body-and-vehicle-into-gorge-after-murder-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त बना कातिल;10 साल पुराने कारोबारी रिश्ते का खौफनाक अंत, हत्या के बाद वाहन समेत शव खाई में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त बना कातिल;10 साल पुराने कारोबारी रिश्ते का खौफनाक अंत, हत्या के बाद वाहन समेत शव खाई में फेंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार
अनाज व्यापार में साझेदारी और पैसों के विवाद ने आखिरकार एक कारोबारी की जान ले ली। नागौर पुलिस ने तकनीकी जांच और कॉल डिटेल के आधार पर चार महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
खींवसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब चार महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी पूनाराम जाट को गिरफ्तार किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह अब सुनियोजित हत्या निकली। आरोपी ने अपने 10 साल पुराने कारोबारी साथी घमंडाराम की लोहे की रॉड से हत्या कर शव सहित बोलेरो गाड़ी को गहरे गड्ढे में फेंक दिया, ताकि मामला हादसा लगे।
नागौर जिले की खींवसर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच, मोबाइल कॉल डिटेल और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर इस ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश किया। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में हुई कार्रवाई में आरोपी पूनाराम जाट को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 24 जनवरी 2026 को मृतक घमंडाराम बोलेरो गाड़ी लेकर घर से निकला था। अगले दिन उसकी गाड़ी गहरे गड्ढे में मिली और परिवार ने इसे सामान्य सड़क हादसा समझा। शुरुआत में पुलिस ने धारा 194 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
Trending Videos
जांच में सामने आया कि घमंडाराम और आरोपी पूनाराम पिछले 10 वर्षों से अनाज व्यापार में साथ काम कर रहे थे। दोनों के बीच लंबे समय से पैसों का लेन-देन चल रहा था। मृतक द्वारा बार-बार रुपए मांगने से आरोपी परेशान था और उसने हत्या की साजिश रच डाली।
ये भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थान हाईकोर्ट की बड़ी पहल, तीन दिनों तक वर्चुअल होगी सुनवाई, जानें क्यों लिया फैसला?
पुलिस जांच के मुताबिक घटना वाले दिन आरोपी ने मिठाई की दुकान से फोन लेकर घमंडाराम को कॉल किया और रुपए देने के बहाने अपने कृषि ट्यूबवेल पर बुलाया। वहां दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आरोपी ने लोहे के सरिये से घमंडाराम के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी ने शव को बोलेरो गाड़ी में डाला और पांचला सिद्धा से नारवा जाने वाली सड़क किनारे गहरे गड्ढे में वाहन सहित फेंक दिया, ताकि मामला सड़क हादसा लगे। इसके बाद आरोपी पैदल अपने घर पहुंच गया।
मामले का खुलासा घटनास्थल की बारीकी से जांच, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और उसने हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने धारा 194 बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर आरोपी पूनाराम पुत्र बीरमा राम जाट को गिरफ्तार कर लिया है।
जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने बताया कि यह मामला शुरू में सड़क दुर्घटना लग रहा था लेकिन पुलिस को लगातार संदेह था। करीब पांच महीने की गहन जांच के बाद नागौर पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है।