Nagaur News: मेड़ता सिटी में सेना का वाहन पलटा, सेना के दो जवान घायल, गंभीर हालत में अजमेर रेफर
Nagaur News: नागौर के अजमेर-मेड़ता सिटी रोड पर सेना की एक गाड़ी पलट गई। अभी तक प्राप्त जानकारी के मुतिबाक इस हादसे में दो जवानों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अजमेर रेफर किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रास्थान के नागौरा जिले के अजमेर–मेड़ता सिटी रोड पर डांगावास के पास शनिवार को सेना का वाहन पलट गया। इस हादसे में दो सैनिक घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सेना की गाड़ी नागौर से अजमेर की ओर जा रही थी।
दोनों सिपाही अजमेर रेफर
108 एंबुलेंस के चालक हरेंद्र तेतरवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर हादसे में गंभीर रूप से घायल दो सैनिकों को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया। घायलों की पहचान रूपसिंह और पुष्पेन्द्र सिंह के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें: अलवर में हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी फिरोज पर रखा था 50 हजार का इनाम
जबलपुर जा रहा था ट्रक
मेड़ता सीआई दायमा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सेना का ट्रक नागौर से अजमेर की तरफ जा रहा था, जिसमें जवान सवार थे। ये जवान बीकानेर से आए थे और इन्हें वाया नागौर-अजमेर होते हुए जबलपुर जाना था। लेकिन, मेड़ता बॉर्डर पर पहुंते ही अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चला रहे जवान का कहना था कि किसी कारण अचानक ब्रेक लगने वो कंट्रोल खो बैठे थे जिससे ये एक्सीडेंट हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही मेड़ता पुलिस और अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य में जुट गया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।