{"_id":"68df9acb75d2aa507b0ff664","slug":"beniwals-verbal-attack-on-jyoti-mirdha-when-are-you-joining-congress-nagaur-news-c-1-1-noi1346-3475939-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Politics: हनुमान बेनीवाल का ज्योति मिर्धा पर जुबानी हमला, बोले- कब आ रहे हो कांग्रेस में, फंड जारी..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Politics: हनुमान बेनीवाल का ज्योति मिर्धा पर जुबानी हमला, बोले- कब आ रहे हो कांग्रेस में, फंड जारी..
Fri, 03 Oct 2025 10:04 PM IST
नागौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:04 PM IST
सार
Nagaur Politics: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भाजपा नेता डॉ. ज्योति मिर्धा पर डीएमएफटी फंड को लेकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का उनका तर्क अब असंगत साबित हो रहा है। बेनीवाल ने उनके कांग्रेस में वापसी के लिए तंज कसा।
विज्ञापन
हनुमान बेनीवाल, संयोजक, रालोपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक रूप से अस्थिर रुख अपना रही हैं। बेनीवाल ने सवाल उठाया कि जब उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था, तो उसका कारण यही बताया था कि उनकी सरकार ने डीएमएफटी फंड को लेकर कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
डीएमएफटी फंड को लेकर विवाद
बेनीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वर्ष 2023 में उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र नागौर और डीडवाना-कुचामन जिले के लिए डीएमएफटी फंड का 91 करोड़ रुपये स्वीकृत करवाया था। उस समय डॉ. ज्योति मिर्धा ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि उनकी कांग्रेस सरकार ने इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया, इसी कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की। बेनीवाल का कहना है कि अब जबकि भाजपा की सरकार है, तब भी उन्होंने ही बकाया फंड जारी करवाया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कफ सिरप से मौत पर सियासत: बच्चों के मरने पर स्वास्थ्य मंत्री ने ठहराई माताओं की जिम्मेदारी, बेनीवाल क्या बोले?
विज्ञापन
मिर्धा पर कांग्रेस लौटने का तंज
बेनीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि जब उनकी सरकार ने फंड जारी नहीं किया, तो उन्होंने पार्टी बदली और अब जब भाजपा सरकार में भी उन्होंने ही फंड स्वीकृत करवाया, तो क्या इसका मतलब है कि मिर्धा फिर कांग्रेस में वापसी की तैयारी कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- कफ सिरप से बच्चों की मौत मामला: खांसी की दवा Dextromethorphan को सरकार ने दी क्लीन चिट, भरतपुर में एक और मौत