{"_id":"6a22b1f9865b739ff5045576","slug":"didwana-bjp-mla-s-vehicle-chased-for-25-km-before-being-hit-camper-driver-flees-after-high-voltage-drama-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Didwana: 25 किमी तक भाजपा विधायक की गाड़ी पीछा किया, फिर मारी टक्कर, इस हाईवोल्टेज ड्रामे में कैंपर चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Didwana: 25 किमी तक भाजपा विधायक की गाड़ी पीछा किया, फिर मारी टक्कर, इस हाईवोल्टेज ड्रामे में कैंपर चालक फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार
खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा ने जयपुर से नागौर लौटते समय अपनी गाड़ी को टक्कर मारने और पीछा करने की घटना को साजिश करार दिया है। विधायक के आरोप के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को पकड़कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि फरार कैंपर चालक की तलाश जारी है।
भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा की गाड़ी को कैंपर ने टक्कर मारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भाजपा के खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। विधायक ने आरोप लगाया है कि जयपुर से नागौर लौटते समय एक कैंपर वाहन ने उनकी फॉर्च्यूनर का पीछा किया और बाद में टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो और उसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे विधायक रेवंतराम डांगा जयपुर से नागौर लौट रहे थे। गोविंदी टोल प्लाजा के पास एक पुरानी कैंपर गाड़ी उनकी फॉर्च्यूनर के आसपास संदिग्ध तरीके से चलने लगी। विधायक का आरोप है कि कैंपर चालक लगातार उनकी गाड़ी के आगे-पीछे खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा था। विधायक ने बताया कि कैंपर वाहन ने करीब 7 से 8 किलोमीटर तक उनकी गाड़ी का पीछा किया और बाद में फॉर्च्यूनर को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि वाहन की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा गंभीर नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के दौरान एक काली स्कॉर्पियो भी कैंपर वाहन के साथ चलती दिखाई दी। टक्कर मारने के बाद कैंपर चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद विधायक और उनके साथियों ने करीब 25 किलोमीटर तक संदिग्ध वाहनों का पीछा किया और खाखड़की गांव के पास संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोक लिया गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
Trending Videos
ये भी पढ़ें: Jaipur News: जयपुर में इबोला का संदिग्ध मामला, युगांडा की युवती आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर उसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी। वहीं फरार कैंपर वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए नाकाबंदी कराई गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विधायक रेवंतराम डांगा ने कहा कि गोविंदी टोल प्लाजा के पास से ही कैंपर वाहन उनकी गाड़ी का पीछा कर रहा था। उन्होंने दावा किया कि यह महज हादसा नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर उस समय गाड़ी की रफ्तार ज्यादा होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हमने संदिग्ध वाहनों का पीछा किया और एक स्कॉर्पियो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अब पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। विधायक के ड्राइवर की ओर से नावां थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह सड़क दुर्घटना थी या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।