सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   13 Months Later Husband's Dark Secret Out Killed Wife Over Suspicion of Affair Staged It as Suicide

13 महीने बाद खुला कातिल पति का राज: चरित्र शंका में पत्नी का घोंटा गला, आत्महत्या दिखाने के लिए पंखे से लटकाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार

नागौर के खींवसर थाना क्षेत्र में 13 महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा हुआ है। आरोपी पति ने पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पंखे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

13 Months Later Husband's Dark Secret Out Killed Wife Over Suspicion of Affair Staged It as Suicide
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नागौर की खींवसर थाना पुलिस ने करीब 13 महीने पुराने एक ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की गहन जांच, तकनीकी साक्ष्यों और फोरेंसिक विश्लेषण के आधार पर पूरे मामले का खुलासा हो गया है।


मामले की जांच शुरू हुई तो हुए कई खुलासे
पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल 2025 को खींवसर थाना क्षेत्र में एक महिला के फंदे से लटके होने की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों और कुछ संदिग्ध तथ्यों ने पुलिस को हत्या की आशंका की ओर संकेत दिया। इसके बाद मामले की विस्तृत जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष टीम का गठन किया गया
जिला पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी और अन्य अधिकारियों की निगरानी में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, फोरेंसिक रिपोर्ट, घटनास्थल के वैज्ञानिक परीक्षण और विभिन्न लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
Trending Videos


आरोपी पति को पत्नी के चरित्र पर था संदेह
जांच में सामने आया कि आरोपी पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और उसे अवैध संबंधों का शक था। इसी संदेह के चलते उसने 8 अप्रैल 2025 की रात पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने साड़ी की मदद से शव को छत के पंखे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे और पुलिस जांच को गुमराह किया जा सके। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर मामले की हर कड़ी को जोड़ा और सच्चाई तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें-  राजस्थान राज्यसभा चुनाव: भाजपा में महिला कार्ड और 'बिट्टू बनाम पूनिया' की रेस, कांग्रेस में खेड़ा का नाम आगे

13 महीने बाद पुलिस ने किया खुलासा
करीब 13 महीने तक चले अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। खींवसर थाना पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। मामले के खुलासे के बाद क्षेत्र में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed