फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Mother's Plea 5 Days Missing Daughter SP Takes Serious Note

Nagaur: बेटी के गुम होने के पांच दिन बाद भी थाने में नहीं हुई सुनवाई, बुजुर्ग मां ने पकड़े SP के पैर

Sat, 28 Mar 2026 07:10 AM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 07:10 AM IST
सार

Nagaur: मेड़ता सिटी में 5 दिन से लापता बेटी की तलाश में लापरवाही से आहत बुजुर्ग मां ने एसपी रोशन मीणा के पैरों में गिरकर बेटी को खोजने की गुहार लगाई। इस गुहार के बाद हरकत में आई पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन
Mother's Plea 5 Days Missing Daughter  SP Takes Serious Note
SP से बेटी के लिए गुहार लगाती मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर जिले के मेड़ता शहर में एक दुखद घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। 30 वर्षीय विधवा संगीता सोनी, जो तनिष्का ब्यूटी पार्लर में काम करती थी, 23 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे घर से ब्यूटी पार्लर जाने के लिए निकली। शाम 5 बजे तक वापस न लौटने पर परिजनों ने पार्लर पहुंचकर पूछताछ की। वहां बताया गया कि संगीता दोपहर 12.30 बजे ही घर चली गई थी। इसके बाद परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों में खोजबीन की, लेकिन संगीता का कोई अता-पता नहीं चला।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार का आरोप थाने में  नहीं हो रही सुनवाई
24 मार्च को संगीता के भाई सदीप पुत्र गोविंदराम (उम्र 26 वर्ष), निवासी दामावतो का मोहल्ला, मेड़ता सिटी ने मेड़ता सिटी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि संगीता पहले शादीशुदा थी, पति की मौत के बाद एक बेटे के साथ अपनी मां के पास रह रही थी और ब्यूटी पार्लर में नौकरी कर परिवार का सहारा बन रही थी। पुलिस ने एमपीआर दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाने में उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी।
विज्ञापन




'आप ही मेरे भगवान हो, मेरी बेटी को ढूंढकर मुझे मिलवा दो'
5 दिन बीत जाने के बाद भी बेटी न मिलने से परेशान बुजुर्ग मां ने न्याय की गुहार लगाई। जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा पादुकंला थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। वहां रोती-बिलखती बुजुर्ग महिला ने एसपी साहब के पैर पकड़ लिए और कहा, '5 दिन हो गए थाने में चक्कर काटते हुए, कहीं न्याय नहीं मिल रहा। अब आप ही मेरे भगवान हो, मेरी बेटी को ढूंढकर मुझे मिलवा दो।'
विज्ञापन
विज्ञापन


SP ने दिया विशेष टीम बनाने का आदेश
पीड़िता की इस दर्द भरी अपील को जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत मेड़ता वार्ता अधिकारी रामकरण मलिंदा को निर्देश दिए कि विशेष टीम गठित कर संगीता की तलाश की जाए और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाया जाए। एसपी ने सख्त हिदायत दी कि गुमशुदगी के मामले में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


ये भी पढ़ें: जयपुर में गैस संकट को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सरकार पर लगाए विफलता के आरोप

परिवार की एकमात्र सहारा थी गुमशुदा
परिवार का कहना है कि संगीता अपनी मां और बेटे का एकमात्र सहारा थी। उसकी गुमशुदगी से पूरा घर सूना पड़ गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साधनों से जांच तेज कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed