सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur News: Hanuman Beniwal's Diwali Gift to Nagaur, Approves Development Projects Worth 5.53 Crores

Nagaur News: हनुमान बेनीवाल का दिवाली पर नागौर को तोहफा, 5.53 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Wed, 15 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Nagaur News: सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिवाली से पहले नागौर और डीडवाना-कुचामन जिलों के लिए 5.53 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को मंजूरी दी। इन कार्यों में सड़क, लाइटिंग, पुस्तकालय, स्कूल मरम्मत और सामुदायिक भवन प्रमुख हैं, जो क्षेत्रीय विकास को गति देंगे।
 

Nagaur News: Hanuman Beniwal's Diwali Gift to Nagaur, Approves Development Projects Worth 5.53 Crores
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दीपावली से पहले अपने संसदीय क्षेत्र को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत उन्होंने 5 करोड़ 53 लाख 60 हजार रुपये से अधिक की राशि से जुड़े विभिन्न जनहितकारी कार्यों को मंजूरी प्रदान की। यह स्वीकृति नागौर और डीडवाना-कुचामन जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Trending Videos

 
‘हर कोने तक पहुंचे विकास की रोशनी’
बेनीवाल ने कहा कि दीपावली जैसे पर्व पर जनता को यह विकास कार्य अनमोल तोहफा हैं। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य नागौर और डीडवाना-कुचामन जिलों के हर गांव और कस्बे तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। सांसद ने कहा कि ये परियोजनाएं जनता के सहयोग से ही साकार हो रही हैं और इसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सड़क, लाइटिंग, पुस्तकालय और सामुदायिक भवनों को प्राथमिकता
स्वीकृत कार्यों में मुख्य रूप से सड़क निर्माण, लाइटिंग व्यवस्था, डिजिटल पुस्तकालय, स्कूल मरम्मत और सामुदायिक भवनों का विकास शामिल है। नागौर पंचायत समिति क्षेत्र में भदाणा में ग्रेवल सड़क के लिए 10 लाख, ताउसर में हाई मास्ट लाइट के लिए 5 लाख, रोहिणी में आईटी केंद्र और आबादी लाइटिंग के लिए 10 लाख, अमर राजपूत छात्रावास में डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 6 लाख और झाड़ीसरा में नलकूप के लिए 3.5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार मुंडवा, जायल, लाडनूं, परबतसर, कुचामन, डीडवाना, मौलासर और मकराना पंचायत समितियों में भी डिजिटल पुस्तकालय, खेल मैदान, चारदीवारी, ओपन जिम, भवन निर्माण और विद्युत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान बस अग्निकांड: हादसे के पीछे एक वजह ये भी- साधारण बस को एसी गाड़ी में किया था तब्दील; जले थे जिंदा लोग
 
शिक्षा और ग्रामीण सुविधाओं को नई दिशा
इन परियोजनाओं में ग्रामीण शिक्षा और जनसुविधाओं को विशेष महत्व दिया गया है। खींवज, गेनाणा, सूपका, टॉडास, कुकनवाली, सौलाया, लीचाणा, खूनखूना, बलिया, डाबगांव और जतनपुरा जैसे गांवों में डिजिटल पुस्तकालयों, स्कूल मरम्मत, लाइटिंग और श्मशान भूमि के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। बेनीवाल ने कहा कि इन योजनाओं से ग्रामीण विकास, शिक्षा और सामाजिक संरचना को मजबूती मिलेगी, जिससे क्षेत्रीय समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।
 
सांसद ने जनता से सहयोग की अपील
बेनीवाल ने कहा कि विकास तभी स्थायी रूप से आगे बढ़ सकता है जब जनता प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्य करे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इन परियोजनाओं की निगरानी में सहयोग करें ताकि पारदर्शिता बनी रहे और कार्य समय पर पूरे हों।

यह भी पढ़ें- राजस्थान बस अग्निकांड: हनुमान बेनीवाल का सरकार पर तीखा हमला, मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ सहायता की मांग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed