सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur Brutal Murder of Elderly Woman Solved Body Savagely Mutilated Out of Greed for Jewelry Accused Arrested

नागौर बुजुर्ग महिला हत्याकांड खुलासा: हत्या की असली जगह मिली, गिरफ्तार आरोपी ने बताया क्यों काटा था शव?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Nagaur Brutal Murder: नागौर के पचरंडा जंगलों में 75 वर्षीय नाथी देवी की लूट के लिए जघन्य हत्या की गई थी। आरोपी मुकेश भारती को गिरफ्तार कर लिया गया है। गहने और हथियार बरामद भी बरामद हो गए हैं। फिलहाल पुलिस सीडीआर-बीटीएस विश्लेषण कर अन्य किसी की संलिप्तता की जांच कर रही है।

Nagaur Brutal Murder of Elderly Woman Solved Body Savagely Mutilated Out of Greed for Jewelry Accused Arrested
बुजुर्ग महिला की बेरहम हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के नागौर जिले में हुई एक दिल दहला देने वाली हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पचरंडा के जंगलों में 75 वर्षीय महिला की जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी थी।

Trending Videos

 
मामले में पुलिस ने पालड़ी कलां निवासी 38 वर्षीय मुकेश भारती को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मृतका के लूटे गए गहने और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लूट की नीयत से इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 16 मार्च 2026 को पादु कलां थाना क्षेत्र के पचरंडा गांव के पास एक महिला का शव प्लास्टिक के कट्टे में बंद मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड और एमओबी टीम मौके पर पहुंची। जांच में मृतका की पहचान पालड़ी कलां निवासी 75 वर्षीय नाथी देवी के रूप में हुई।
 
घटनास्थल सुनसान होने के कारण शुरुआती जांच में पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद एडिशनल एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने आधुनिक तकनीक, ड्रोन और सघन तलाशी अभियान के जरिए पूरे इलाके को खंगाला।



पढ़ें- कट्टा खोलते ही कांप गया कलेजा: बिना सिर और टांगों के मिला क्षत-विक्षत शव, 70 साल की महिला की बेरहम हत्या; लूट या साजिश?
 
तलाशी के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतका के शरीर के अलग-अलग अंग बिखरे हुए मिले, जिससे साफ हुआ कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई थी। गांव के पास मृतका की चप्पल मिलने से पुलिस का शक स्थानीय व्यक्ति पर गया। इसके बाद गांव के बाड़ों और खेतों में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
 
जांच के दौरान पुलिस टीम को एक बाड़े में खून के निशान मिले। एफएसएल जांच में यह पुष्टि हुई कि यही हत्या का असली स्थान था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मुकेश भारती को गिरफ्तार कर लिया।
 
फिलहाल पुलिस 300 से अधिक मोबाइल नंबरों की सीडीआर और बीटीएस डाटा का विश्लेषण कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस जघन्य हत्या में आरोपी के साथ कोई और भी शामिल था या नहीं।
 
इस निर्मम वारदात ने एक बार फिर इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है, जहां लालच के चलते एक बुजुर्ग महिला को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का और खुलासा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed