Nagaur News: जाली नोट गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार; 86,500 रुपये के नकली नोट जब्त
Nagaur News: नागौर पुलिस ने जयपुर पुलिस के इनपुट पर जाली नोट गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 500 रुपये के 173 नकली नोट बरामद हुए। मामले में नेटवर्क की जांच जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के नागौर जिले में पुलिस ने जाली भारतीय मुद्रा चलाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना कोतवाली नागौर की टीम ने जयपुर पुलिस के इनपुट और मुखबिर की सूचना के आधार पर 15 दिसंबर 2025 को वीर तेजा कॉलोनी नागौर में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
173 जाली नोट बरामद, कुल कीमत 86,500 रुपये
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों की तलाशी ली गई, जिसमें 500 रुपये के 173 जाली नोट बरामद हुए। बरामद नकली नोटों की कुल कीमत 86,500 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सभी नोटों को जब्त कर लिया है और मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अभियान के तहत हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी और वृत्ताधिकारी धर्म पूनिया के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी वेदपाल शिवराण मय टीम ने सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें अजय सिंह पुत्र कल्याण सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी एफसीआई गोदाम के पास नागौर, अशोक पुत्र हुकमाराम, उम्र 23 वर्ष, निवासी वीर तेजा कॉलोनी नागौर और जगदीश पुत्र नरपतराम, उम्र 26 वर्ष, निवासी वीर तेजा कॉलोनी नागौर शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: ‘रोते घूमने से भाजपा की सीट नहीं आएगी’, ग्रामीणों ने जालौर में विकास रथ रोका, एलईडी टीवी बंद कराई
बाजार में खपाने की थी तैयारी
पुलिस के अनुसार आरोपी जाली नोटों को बाजार में चलाने या किसी अन्य व्यक्ति को सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। जयपुर पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर समय रहते गिरोह को पकड़ लिया गया।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जाली नोट कहां से लाए गए, इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है तथा इसका नेटवर्क कितना व्यापक है। मामले में अनुसंधान जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.