{"_id":"69a5c0aa3280a59ea80166dc","slug":"nagaur-news-45-hajj-pilgrims-stranded-in-mecca-as-flights-cancelled-appeal-for-government-relief-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम एशिया में तनाव: उमरा करने सऊदी गए नागौर के 45 श्रद्धालु मक्का में फंसे, उड़ानें हुईं रद्द; चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम एशिया में तनाव: उमरा करने सऊदी गए नागौर के 45 श्रद्धालु मक्का में फंसे, उड़ानें हुईं रद्द; चिंता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
सार
सऊदी अरब में उमरा यात्रा पर गए जिले के करीब 45 लोग मक्का में फंसे हुए हैं। क्षेत्रीय तनाव के चलते उड़ानें रद्द होने से उनकी भारत वापसी अटक गई है। होटल में ठहरे यात्री अब सरकार से सुरक्षित वापसी की गुहार लगा रहे हैं।
मक्का में फंसे नागौर के 45 ह
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
जिले के करीब 45 श्रद्धालु जो इन दिनों सऊदी अरब के मक्का में फंसे हुए हैं। क्षेत्रीय तनाव और एयरस्पेस प्रतिबंधों के कारण उड़ानों के रद्द होने से उनकी भारत वापसी टल गई है। यात्री अभी वहां एक होटल में ठहरे हुए हैं और स्थिति को लेकर चिंता जता रहे हैं।
Trending Videos
श्रद्धालुओं ने होटल का वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि उन्हें होटल में गुणवत्ताहीन भोजन दिया जा रहा है। उनके अनुसार होटल में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी ठहरे हुए हैं, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। श्रद्धालुओं ने सुरक्षा को लेकर भी आशंका जताई है, हालांकि मक्का शहर में फिलहाल किसी सीधे हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैवल एजेंसी के मैसेज से बढ़ी नाराजगी
इधर मुंबई स्थित ट्रैवल एजेंसी फिटराइट इंटरनेशनल की ओर से भेजे गए संदेश में कहा गया है कि यात्रियों का पैकेज 28 फरवरी 2026 तक ही वैध था। इसके बाद आवास और भोजन की जिम्मेदारी एजेंसी की नहीं होगी। एजेंसी ने प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 3000 रुपये अतिरिक्त शुल्क पर व्यवस्था जारी रखने का विकल्प दिया है। कंपनी के इस संदेश के बाद यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है।
ये भी पढ़ें: Udaipur News: 50 हजार प्रवासी खतरे में! इस्राइल-अमेरिका–ईरान युद्ध की आंच मेवाड़ तक
सरकार से मदद की मांग
फंसे यात्रियों ने भारतीय दूतावास, विदेश मंत्रालय और केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि विशेष राहत या इवैक्यूएशन फ्लाइट की व्यवस्था की जाए अथवा सुरक्षित वैकल्पिक ठहराव उपलब्ध कराया जाए। नागौर में परिजनों ने जिला प्रशासन से भी इस मामले को उच्च स्तर पर उठाने की अपील की है।
गौरतलब है कि क्षेत्रीय तनाव के कारण एयर इंडिया, इंडिगो सहित कई एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित हुई हैं। जेद्दा और मक्का से संचालित कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द या स्थगित हैं, जिससे विभिन्न राज्यों के उमरा और हज यात्री भी फंसे हुए हैं। भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह जारी की है, हालांकि अब तक विशेष इवैक्यूएशन फ्लाइट की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सभी की निगाहें भारत सरकार की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं, ताकि फंसे यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन