{"_id":"68dcfeb820987e9ca3048b4d","slug":"nagaur-news-woman-dies-tragically-due-to-broken-power-line-family-protests-demanding-compensation-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: नागौर में टूटे बिजली के तार से महिला की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: नागौर में टूटे बिजली के तार से महिला की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजन
Wed, 01 Oct 2025 03:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 01 Oct 2025 03:43 PM IST
सार
Nagaur News: नागौर में टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने 20 लाख मुआवजे की मांग पर धरना दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया, जबकि प्रशासन समझाइश में जुटा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर जिले के मेड़ता उपखंड क्षेत्र के कुरडायां गांव में मंगलवार को एक महिला की बिजली के करंट से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला घर से खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में बारिश का पानी जमा था और उसी दौरान एलटी लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था। महिला जैसे ही वहां से गुजरी, करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों का धरना, 20 लाख मुआवजे की मांग
हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को उठाने से इनकार कर दिया और गांव में धरने पर बैठ गए। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, क्योंकि तारों की मरम्मत और रखरखाव समय पर नहीं किया गया। उन्होंने मृतका के लिए 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Rajathan News: ऊंट निर्यात पर 11 साल बाद हटाया प्रतिबंध, वसुंधरा सरकार ने कानून बना लगाई थी रोक
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अधिकारी और विधायक
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालात को देखते हुए तहसीलदार और मेड़ता विधायक भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। विधायक ने आश्वासन दिया कि उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाएगा और बिजली विभाग की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने उठाए विभाग पर सवाल
गांव के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बिजली के तार जर्जर स्थिति में हैं और इस बारे में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते मरम्मत कर दी जाती, तो यह हादसा टाला जा सकता था। इस घटना ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। प्रशासन के लिए परिजनों को समझाना और हालात सामान्य करना बड़ी चुनौती बन गया है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Cough Syrup Side Effects: राजस्थान में सभी कफ सिरप की सप्लाई पर लगी रोक, दोबारा होगी जांच