सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur News: Online Betting Racket Busted Under Fodder Cover, Farmhouse Hub Exposed, Crores Network Uncovered

Nagaur: चारे की आड़ में ऑनलाइन सट्टे का भंडाफोड़, फार्म हाउस में चल रहा था अड्डा, करोड़ों का नेटवर्क उजागर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
सार

पशु चारा बेचने की आड़ में करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले गिरोह का नागौर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के बाद करीब 8 से 10 करोड़ रुपये के के नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

Nagaur News: Online Betting Racket Busted Under Fodder Cover, Farmhouse Hub Exposed, Crores Network Uncovered
मौके से जब्त की गई सामग्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नागौर पुलिस ने साइबर अपराध और ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन म्युल हंटर के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें करीब 8 से 10 करोड़ रुपये के ऑनलाइन सट्टे के कारोबार का खुलासा हुआ है।

Trending Videos


मामला थाना थांवला क्षेत्र का है, जहां किला रोड के पास स्थित एक फार्म हाउस में पशु चारा बेचने की आड़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी का खेल चलाया जा रहा था। जिला स्पेशल टीम और स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राहक बनकर वहां दबिश दी और तीन आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में भूराराम (35), रवि (20) और पवन (24) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 13 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 19 एटीएम कार्ड, 3 बैंक पासबुक, 1 चेक बुक, वाई-फाई डिवाइस और लेन-देन का हिसाब रखने वाली डायरी बरामद की है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ‘रेड्डी बुक’ की ब्रांच के नाम पर ऑनलाइन सट्टेबाजी चला रहे थे। इसके लिए कई वेबसाइट्स के जरिए लोगों को लालच देकर ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी की जा रही थी।

ये भी पढ़ें: Sirohi News: प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, शादी के चार महीने बाद पति ने चाकू घोंपकर की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

बरामद डायरी में करीब 3.87 करोड़ रुपये के लेन-देन का विवरण मिला है, जबकि विभिन्न बैंक खातों के जरिए कुल ट्रांजेक्शन 8 से 10 करोड़ रुपये तक पहुंचने की बात सामने आई है। आरोपी अलग-अलग राज्यों से फर्जी बैंक खाते, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड किराये पर लेकर इस नेटवर्क को संचालित कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थानाधिकारी उमाशंकर के नेतृत्व में जारी है। पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिनमें बाबूलाल नामक आरोपी भी शामिल है। नागौर पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed