{"_id":"69c5025db7065688ea06d878","slug":"police-cracks-down-on-notorious-drug-dealer-s-ill-gotten-wealth-three-story-luxury-house-frozen-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: कुख्यात ड्रग तस्कर की काली कमाई पर पुलिस का शिकंजा, तीन मंजिला आलीशान मकान फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: कुख्यात ड्रग तस्कर की काली कमाई पर पुलिस का शिकंजा, तीन मंजिला आलीशान मकान फ्रीज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान के नागौर जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन संकल्प’ के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात तस्कर रामनिवास उर्फ रामा की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया।
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के नागौर जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन संकल्प’ के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात तस्कर रामनिवास उर्फ रामा की अवैध संपत्ति पर शिकंजा कसा है। जायल तहसील के रोटू गांव निवासी रामनिवास ने ड्रग्स से कमाई गई धनराशि से तीन मंजिला आलीशान मकान बनाया था, जिसे अब पुलिस ने फ्रिज कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, पहली नजर में रामनिवास के खिलाफ नागौर में कोई मामला दर्ज नहीं था, लेकिन गोपनीय जांच में बड़ा खुलासा हुआ। जांच में यह सामने आया कि चूरू जिले में उसके खिलाफ साढ़े सात किलो एमडी ड्रग्स तस्करी का मामला दर्ज है। इतना ही नहीं, चूरू पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है।
संपत्ति फ्रीज करने के आदेश जारी
कोतवाली थानाधिकारी वेदपाल शिवरान ने बताया कि पहले नगर परिषद और एसडीएम के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई थी। हालांकि, तस्कर ने उच्च न्यायालय से राहत ले ली थी। इसके बाद पुलिस ने कानूनी रणनीति बदलते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी के सामने ठोस सबूत पेश किए। सबूतों के आधार पर यह साबित किया गया कि मकान का निर्माण अवैध तस्करी से अर्जित धन से हुआ है। इसके बाद प्राधिकारी ने संपत्ति को फ्रीज करने का आदेश जारी किया।
कई बड़े तस्करों पर हो सकती कार्रवाई
नागौर पुलिस इस कार्रवाई पर ही नहीं रुकी। अधिकारियों के अनुसार जिले के कई बड़े तस्करों की संपत्तियों की गोपनीय जांच चल रही है। इनकम टैक्स और अन्य खुफिया एजेंसियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। बीट स्तर पर तस्करों की सूची तैयार की जा चुकी है और अगले 10-15 दिनों में जिले में और भी बड़ी कार्रवाई होने की संभावना जताई गई है।
ये भी पढ़ें- Rajasthan News:500 फीट ऊंचे गिरिराज पर्वत पर 131 फीट ऊंची बालाजी प्रतिमा स्थापित, वैदिक रीति से हुआ उद्घाटन
क्या बोले थानाधिकारी
वेदपाल शिवरान ने कहा कि इस अभियान से जिले के ड्रग नेटवर्क में खलबली मच गई है। सिर्फ एक तस्कर तक सीमित नहीं रहते हुए, पुलिस लगातार अन्य बड़े तस्करों की संपत्तियों और उनके नेटवर्क पर नजर रख रही है। आने वाले दिनों में जिले में और सख्त और बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन