{"_id":"69e38d8d5dda077c57091118","slug":"policemen-abduct-youth-extort-money-threaten-life-at-gunpoint-nagaur-news-c-1-1-noi1346-4182129-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: ASI सहित चार लोगों पर युवक ने लगाए अपहरण और वसूली के संगीन आरोप, क्या है मामला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: ASI सहित चार लोगों पर युवक ने लगाए अपहरण और वसूली के संगीन आरोप, क्या है मामला?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
सार
Nagaur News: नागौर में युवक नरपत राम ने ASI सहित चार लोगों पर अपहरण, मारपीट और वसूली का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार नकदी, मोबाइल छीना गया और धमकाकर रुपये मंगवाए गए। पुलिस ने जांच शुरू की है।
पुलिस समेत चार लोगों पर गंभीर आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नागौर जिले में अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें खुद कानून व्यवस्था से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित युवक नरपत राम ने जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर बताया कि 17 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच वह मोटरसाइकिल से छिला से नागौर आ रहा था। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट साफ दिखाई दे रही इनोवा कार ने उसे रोक लिया।
जबरन कार में बैठाने और मारपीट का आरोप
शिकायत के अनुसार कार में सवार चार लोगों ने खुद को पुलिस से जुड़ा बताते हुए युवक को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उसे सुनसान इलाके में ले जाकर मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पास मौजूद 25,400 रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में होने और आक्रामक व्यवहार का दावा
पीड़ित युवक के अनुसार सभी आरोपी नशे में थे और उनके पास शराब की बोतलें भी थीं। उसने आरोप लगाया कि इसी कारण उनका व्यवहार और अधिक आक्रामक था। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने लगातार दबाव और धमकियों का माहौल बनाया।
दो लाख रुपये मांगने और धमकी देने का आरोप
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उससे दो लाख रुपये देने का दबाव बनाया। युवक का कहना है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। डर के कारण उसने अपने परिजनों को फोन कर पैसे मंगवाए। अलग-अलग माध्यमों से करीब 45 हजार रुपये आरोपियों तक पहुंचाए गए।
वीडियो बनाकर दबाव बनाने का आरोप
शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने युवक का एक वीडियो बनाया, जिसमें उससे जबरन आपराधिक गतिविधि स्वीकार करवाने की कोशिश की गई। पीड़ित का कहना है कि उसे लगातार डराया गया और चुप रहने के लिए दबाव बनाया गया।
पढ़ें- नीमराना में मजदूरों का हंगामा: पत्थरबाजी में कांच टूटे, पुलिस तैनात; मांगों को लेकर कंपनी गेट पर डटे 250 कामगार
पुलिसकर्मियों और अन्य व्यक्ति के शामिल होने का दावा
पीड़ित के अनुसार आरोपियों में एक व्यक्ति पुलिस थाना श्रीबालाजी में तैनात ASI बताया जा रहा है, जबकि दूसरा हेड कांस्टेबल है। अन्य आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर के शामिल होने का भी आरोप लगाया गया है। युवक ने कहा कि आरोपियों ने एटीएम से भी पैसे निकलवाए और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार होने का आरोप
पीड़ित ने बताया कि रात करीब 1 बजे आरोपी उसे नागौर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए। मामले में उसने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।