सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur News: Unseasonal Rains Turn Fields into Ponds in Jayal Subdivision; Farmers' Crops Destroyed

Weather News: नागौर में बेमौसम बारिश का कहर, जायल उपखंड में खेत बने तालाब; किसानों की फसलें बर्बाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Mon, 06 Oct 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Nagaur Weather: जायल उपखंड में सोमवार को हुई बेमौसम बारिश से मूंग, बाजरा, ग्वार और मोठ की फसलें बर्बाद हो गईं। खेत तालाब में बदल गए, कटाई प्रभावित हुई और किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
 

Nagaur News: Unseasonal Rains Turn Fields into Ponds in Jayal Subdivision; Farmers' Crops Destroyed
भीगी हुई फसल दिखता किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नागौर जिले के जायल उपखंड में सोमवार सुबह से शुरू हुई लगातार पांच घंटे की बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में जमा पानी ने मूंग, बाजरा, ग्वार, मोठ और तिल जैसी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया, और खेत तालाब में बदल गए। दो दिन पहले हुई बारिश से पहले ही प्रभावित फसलें अब पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। जायल और आसपास के गांवों बड़ी खाटू, दुग्सताऊ, खिंयाला, तरनाऊ, बोड़वा, छापड़ा, रातगा, बोदिंद, जाखन, दुगोली, छाजोली, मांगलोद, सोमना, मेरवास, फरडोद और कटौती में बारिश का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला।

Trending Videos

 
कटी हुई फसलें पानी में डूब गईं और दाने अंकुरित होकर काले पड़ गए। इससे किसानों को न केवल आर्थिक नुकसान हुआ, बल्कि फसल की गुणवत्ता और कीमत भी गिर गई। किसान रामनिवास ने बताया कि दो दिन पहले की बारिश से पहले ही फसलें प्रभावित थीं, और अब इस ताजा बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीगी हुई फसल दिखता किसान
 
क्षेत्र में मूंग, मोठ, बाजरा और ग्वार की कटाई जोरों पर थी और लगभग 50 प्रतिशत फसल खेतों में ही थी, जो अब भीगकर खराब हो गई। खड़ी फसलें भी झुक गईं, जिससे कटाई का काम और कठिन हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि मौसम की यह मार उनकी सालभर की मेहनत को बर्बाद कर रही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: रातभर चली आंधी और सुबह की झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट, कटी फसलें भीगने से भारी नुकसान
 
जायल नगरपालिका क्षेत्र में भी बारिश का असर देखने को मिला। शहर में जलभराव की स्थिति बनी और कई दुकानों में पानी घुस गया। नगरपालिका ने टैंकरों के जरिए पानी निकालने का प्रयास किया, लेकिन लगातार बारिश के कारण स्थिति नियंत्रण में लाना चुनौतीपूर्ण रहा।

भीगी हुई फसल दिखता किसान
 
किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है, ताकि इस नुकसान की भरपाई हो सके। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बारिश की संभावना जताई है, जिससे जायल और आसपास के जिलों के किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- SMS Hospital Tragedy: अधीक्षक-प्रभारी हटाए गए, इंजीनियर निलंबित; सेफ्टी एजेंसी पर FIR के निर्देश, मुआवजा घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed