Rajasthan Crime: कुचामन व्यापारी हत्याकांड में सहयोगी सात आरोपी गिरफ्तार, मुख्य हत्यारों पर 25 हजार का इनाम
Kuchaman Trader Murder Case: कुचामन में जिम में रमेश रुलानिया की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने सहयोगी सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य हत्यारों पर 25 हजार का इनाम घोषित हुआ। व्यापारियों में रोष और सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर में कुचामन व्यापारी हत्याकांड में शामिल सहयोगी सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य हत्यारों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं, घटना को लेकर आक्रोशित व्यापारियों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
दरअसल, कुचामन सिटी में मंगलवार की सुबह बाइक शोरूम मालिक और होटल संचालक रमेश रुलानिया (45) की जिम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को दो से तीन युवकों ने अंजाम दिया था। तीनों मोटरसाइकिल से पहुंचे और सीधे जिम में घुसकर पांच से छह राउंड फायरिंग की। गोली लगने के तुरंत बाद रमेश को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि हमलावर सफेद कपड़े पहने हुए थे और वारदात के तुरंत बाद फरार हो गए।
गैंगवार का साया और सोशल मीडिया पर दहशत
घटना के कुछ ही घंटे बाद रोहित गोदारा गैंग के सदस्य वीरेंद्र चारण ने सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि रमेश रुलानिया ने उनके लिए अपमानजनक शब्द कहे थे और इस कारण उन्हें मौत के घाट उतारा गया। इससे पूरे इलाके में सन्नाटा और भय का माहौल फैल गया।
पूर्व में मिली थी रंगदारी की धमकी
बताया जा रहा है कि रमेश को छह महीने पहले ही गैंग की ओर से रंगदारी की धमकी मिली थी। उस समय गैंग ने कुचामन के पांच प्रमुख व्यापारियों से लाखों रुपये की मांग की थी। रमेश ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई सीमित रहने के कारण अपराधियों का हौसला बढ़ा।
व्यापारिक समुदाय में रोष और बंद का एलान
हत्या के बाद व्यापारियों में आक्रोश फैला। कुचामन व्यापार मंडल ने शहर में पूर्ण बंद की घोषणा की, जिसके तहत बुधवार को सभी प्रतिष्ठान बंद रहे और व्यापारी जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
यह भी पढ़ें- धौलपुर थाने में महिलाओं का हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस से धक्का-मुक्की, वर्दी भी फाड़ी; आरोपी को छुड़ाने पहुंची
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी
डीडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने खून के नमूने, खाली कारतूस और सीसीटीवी फुटेज जब्त किए। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में शामिल सहयोगी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर मुख्य हत्यारों की तलाश तेज कर दी है। मुख्य हत्यारों पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
इलाके में सुरक्षा और जांच जारी
हत्या के बाद कुचामन सिटी में पुलिस बल तैनात किया गया। अस्पताल और शहर के प्रमुख इलाकों में पुलिस मुस्तैद रही और जांच में आरोपियों के नेटवर्क और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
यह भी पढ़ें- अमानवीय कृत्य: कमरे पर बुलाकर काटीं महिला की दोनों टांगें, लूट लिए चांदी के कड़े; पांच घंटे में आरोपी गिरफ्तार
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.