सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Rajasthan News: Online Betting Racket Worth ₹80 Lakh Unearthed in Nagaur; Khatubadi Police Apprehend 6 Accused

Rajasthan News: नागौर में 80 लाख रुपये का ऑनलाइन सट्टा रैकेट उजागर, खाटूबड़ी पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Nagaur News: नागौर में खाटूबड़ी पुलिस ने करीब 80 लाख रुपये के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से मोबाइल, लैपटॉप और एटीएम कार्ड जब्त किए गए। विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।

Rajasthan News: Online Betting Racket Worth ₹80 Lakh Unearthed in Nagaur; Khatubadi Police Apprehend 6 Accused
ऑनलाइन सट्टा आरोपियों के पास से जब्त सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नागौर जिले में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 80 लाख रुपये के सट्टा नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा (IPS) के निर्देशन में साइबर अपराध, ऑनलाइन गेमिंग और क्रिकेट सट्टे पर कार्रवाई के अभियान के तहत थाना खाटूबड़ी पुलिस ने यह कार्रवाई की।

Trending Videos

 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी और वृत्ताधिकारी खेमाराम बिजारणियां के सुपरविजन में थानाधिकारी दिलीप सहल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में जितेन्द्र, राकेश, मुकेश, भागीरथ, श्रवण और राजकुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को गश्त के दौरान सूचना मिली कि खाटूबड़ी क्षेत्र के एक मकान में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
 
मोबाइल और लैपटॉप से चल रहा था नेटवर्क
मौके पर छह युवक मोबाइल और लैपटॉप के जरिए लोगों को जोड़कर पैसे की हार-जीत का खेल चला रहे थे। साथ ही क्रिकेट मैचों पर भाव लगाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था।
 
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ते थे लोग
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी खुद का ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म तैयार कर लोगों को बड़े मुनाफे का लालच देते थे। इसके माध्यम से आमजन को जोड़कर ऑनलाइन जुआ-सट्टा खिलाया जाता था और भारी रकम हड़पी जाती थी।
 
पुलिस के अनुसार आरोपी तकनीकी साधनों का उपयोग कर संगठित तरीके से यह अवैध कारोबार चला रहे थे। पूरे नेटवर्क के संचालन में डिजिटल उपकरणों की अहम भूमिका सामने आई है।

पढ़ें- मोबाइल पर देखकर रोक दी चोरी: घर का ताला तोड़ रहे थे तीन चोर, ग्रामीणों ने पीटा; जयपुर-जोधपुर से क्या कनेक्शन?
 
इलेक्ट्रॉनिक सामान किया गया जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 11 एटीएम कार्ड, 2 पावर सप्लाई बोर्ड, 7 मोबाइल चार्जर, 2 लैपटॉप चार्जर और 1 वाई-फाई डोंगल जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि इन उपकरणों का उपयोग सट्टा नेटवर्क चलाने में किया जा रहा था।
 
पुलिस थाना खाटूबड़ी में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण संख्या 40/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 112, 61(2), आरपीजीओ एक्ट की धारा 3/4 तथा आईटी एक्ट की धारा 66(डी) में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सुरपालिया थानाधिकारी सुमन कर रही हैं।
 
पुलिस ने जारी किया सख्त संदेश
नागौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन जुआ-सट्टा और साइबर अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि ऐसे प्रलोभनों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed