सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police took charge after indecent behavior and stone pelting on women going to Bholavani fair in Jodhpur

Jodhpur News: महिलाओं से टकराने के बाद शुरू हुआ बवाल, जोधपुर में दो समुदाय के बीच पथराव से तनाव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार

Jodhpur: जोधपुर के आचार्यों का बास क्षेत्र में महिलाओं से बाइक सवार युवकों की टक्कर के बाद विवाद बढ़कर पथराव में बदल गया। घटना में एक युवक घायल हुआ, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपियों की तलाश जारी है।

Police took charge after indecent behavior and stone pelting on women going to Bholavani fair in Jodhpur
पत्थरबाजी करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जोधपुर शहर के लायकान मोहल्ला क्षेत्र में स्थित आचार्यों का बास में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे दो समुदायों के बीच अचानक विवाद हो गया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत उस समय हुई जब बाइक पर सवार दो युवक मेहरों का चौक की ओर जा रही महिलाओं से टकरा गए और नीचे गिर पड़े। ये महिलाएं फगड़ा-घुड़ला मेले में शामिल होने जा रही थीं और उनके आगे गवर-ईसर लेकर ट्रैक्टर भी चल रहा था।

Trending Videos


नशे में थे आरोपी
टक्कर के बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवकों को उठाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने मदद करने आए लोगों से ही मारपीट शुरू कर दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और मामला जल्द ही विवाद में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने किया पथराव
बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद बाइक सवार युवक वहां से भाग निकले, लेकिन कुछ समय बाद अपने साथियों के साथ वापस लौटे और इलाके में पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान मेले के लिए लगाई गई लाइटों को तोड़ दिया गया और सड़क किनारे खड़े कई वाहनों कार, टैक्सी और बाइक के शीशे भी तोड़ दिए गए। पथराव में नीतेश नाम का एक युवक घायल हो गया।


ये भी पढ़ें: बेटी के गुम होने के पांच दिन बाद भी थाने में नहीं हुई सुनवाई, बुजुर्ग मां ने पकड़े SP के पैर

पुलिस ने दो युवकों को में लिया हिरासत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने पुलिस को घेर लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने समझाइश कर लोगों को शांत किया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने इस मामले में एक-दो युवकों को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश जारी है। डीसीपी (पूर्व) मनीष कुमार अपनी टीम के साथ आरोपियों की धरपकड़ में जुटे हैं। वहीं, पुलिस कमिश्नर शरद कविराज भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इलाके में फिलहाल पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed