सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur: Notorious Dacoit Devisingh Absconding for 22 Years Arrested Police Nab Him While Posing as Ascetics

Udaipur News: 22 साल तक आंखों में धूल झोंकता रहा डकैत, आखिर साधु बनकर पुलिस ने शातिर देवीसिंह को ऐसे पकड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sat, 11 Apr 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Udaipur News: उदयपुर पुलिस ने 22 साल से फरार डकैत देवीसिंह कंजर को साधु बनकर गिरफ्तार किया। 2004 के कंटेनर लूट कांड का मास्टरमाइंड कई बार बच निकला था, लेकिन विशेष अभियान में पुलिस ने उसे देवास में घेरकर पकड़ लिया।

Udaipur: Notorious Dacoit Devisingh Absconding for 22 Years Arrested Police Nab Him While Posing as Ascetics
पुलिस ने फरार शातिर देवीसिंह को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर पुलिस ने 22 साल पुराने कंटेनर लूट कांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए शातिर बदमाश देवीसिंह कंजर को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस ने इस बार फिल्मी अंदाज में रणनीति अपनाते हुए साधु का वेश धारण किया और आखिरकार आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

Trending Videos

 
साधु बनकर जुटाई जानकारी, बनाई सटीक रणनीति
उदयपुर पुलिस ने इस गिरफ्तारी के लिए विशेष योजना तैयार की। मध्यप्रदेश के देवास जिले के एक गांव में पुलिस टीम साधु के वेश में पहुंची और मंदिरों, बाजारों व ग्रामीणों से चुपचाप जानकारी जुटाई। जब आरोपी की गतिविधियों की पुख्ता जानकारी मिली, तो टीम ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
खेत की ओर जाते समय आरोपी को दबोचा
10 अप्रैल की सुबह जैसे ही देवीसिंह कंजर अपने खेत की ओर बढ़ा, उसे कुछ शक हुआ और वह घर के पीछे बाड़े में छिपने लगा। हालांकि इस बार वह पुलिस से बच नहीं सका। टीम ने चारों ओर से घेरकर उसे गिरफ्तार कर लिया और 22 साल से चल रही उसकी फरारी का अंत हो गया।
 
2004 की वारदात ने मचाया था सनसनी
जानकारी के मुताबिक, यह मामला 29 जुलाई 2004 का है, जब उदयपुर के पास सुनसान रास्ते पर सूरत से जयपुर जा रहे कपड़ों से भरे कंटेनर को निशाना बनाया गया था। टाटा सूमो में सवार 10-12 बदमाशों ने ड्राइवर और खलासी को पीटा, उनके हाथ-पैर बांधकर आंखों पर पट्टी बांधी और खेत में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी कंटेनर लूटकर फरार हो गए थे। इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड देवीसिंह कंजर ही था।

पढ़ें- स्मैक तस्कर का आलीशान मकान सीज: लिव-इन पार्टनर के नाम छिपाई 50 लाख की संपत्ति; पुलिस के जाते ही किया ऐसा काम
 
 

Udaipur: Notorious Dacoit Devisingh Absconding for 22 Years Arrested Police Nab Him While Posing as Ascetics
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कई बार प्रयास के बावजूद नहीं पकड़ पाई थी पुलिस
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए करीब एक दर्जन बार प्रयास किए, लेकिन हर बार वह बच निकलता था। शुरुआत में उस पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित था, जिसे बाद में बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया। इस मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन मुख्य आरोपी लगातार फरार था।
 
विशेष अभियान में मिली सफलता
उदयपुर एसपी अमृता दुहान के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें प्रशिक्षु आरपीएस रामकुमार भादू की टीम ने अहम भूमिका निभाई। सुनियोजित रणनीति और भेष बदलकर की गई कार्रवाई के चलते आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार हो गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed