फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan becomes first state in country exploration license for rare earth elements begins

खुशखबरी: राजस्थान बना देश का पहला राज्य, रेयर अर्थ एलिमेंट्स के लिए एक्सप्लोरेशन लाइसेंस पर अमल शुरू

Wed, 29 Jul 2026 10:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 29 Jul 2026 10:36 PM IST
सार

राजस्थान रेयर अर्थ तत्वों के एक्सप्लोरेशन लाइसेंस को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। बालोतरा और जोधपुर के 207.63 वर्ग किमी क्षेत्र में वैज्ञानिक खनिज खोज होगी, जिससे निवेश बढ़ेगा और भारत की खनिज सुरक्षा व आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
rajasthan becomes first state in country exploration license for rare earth elements begins
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है जिसने रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई) के लिए एक्सप्लोरेशन लाइसेंस (अन्वेषण लाइसेंस) को लागू किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह कदम देश में महत्वपूर्ण (क्रिटिकल) खनिजों की खोज को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जिनके पास खान विभाग का भी प्रभार है, के नेतृत्व में यह लाइसेंस बालोतरा और जोधपुर जिलों के 207.63 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के लिए जारी किया गया है।

विज्ञापन

आधिकारिक बयान के अनुसार, यह देश में रेयर अर्थ तत्वों और उनसे जुड़े खनिजों की खोज के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल है। नावतला-देवगढ़ (पचपदरा) और शेरगढ़ क्षेत्र में स्थित इस ब्लॉक में लैंथेनम, सेरियम, प्रसीओडिमियम और नियोडिमियम जैसे रेयर अर्थ तत्वों के खनिजीकरण के संकेत मिले हैं। ये तत्व इलेक्ट्रिक वाहन, रक्षा, अंतरिक्ष, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार जैसे रणनीतिक क्षेत्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

विज्ञापन


पढे़ं: 'मां ने टिफिन दिया, पिता ने किया विदा'...: बांसवाड़ा में कुछ ही देर बाद मिली बेटे की मौत की खबर, कैसे घटी घटना

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 में क्रिटिकल और रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की थी। इसके बाद वर्ष 2025 में एक्सप्लोरेशन लाइसेंस की पहली चरण की नीलामी हुई, जिसमें राजस्थान का यह ब्लॉक सफलतापूर्वक नीलाम हुआ। यह एक्सप्लोरेशन लाइसेंस सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (CMPDI) को दिया गया है। राज्य के खान एवं भूविज्ञान विभाग ने कंपनी के साथ इस संबंध में समझौता भी कर लिया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (खान) अपर्णा अरोड़ा ने कहा कि इस उपलब्धि के साथ राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है जिसने नीलाम किए गए एक्सप्लोरेशन लाइसेंस ब्लॉक को धरातल पर लागू किया है। उन्होंने कहा कि इस पहल से महत्वपूर्ण खनिजों की वैज्ञानिक खोज में तेजी आएगी, निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा देश की खनिज सुरक्षा और आत्मनिर्भरता मजबूत होगी। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम राज्य सरकार की पारदर्शी और निवेश-अनुकूल खनन व्यवस्था विकसित करने तथा भारत की क्रिटिकल मिनरल  सुरक्षा को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed