{"_id":"6a0310b062c0b69662021ace","slug":"rajsamand-news-three-panthers-stray-towards-residential-area-amid-scorching-heat-panic-spreads-in-region-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand News: भीषण गर्मी में जंगल छोड़ आबादी क्षेत्र की ओर पहुंचे तीन पैंथर, इलाके में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand News: भीषण गर्मी में जंगल छोड़ आबादी क्षेत्र की ओर पहुंचे तीन पैंथर, इलाके में फैली दहशत
Tue, 12 May 2026 05:14 PM IST
राजसमंद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: राजसमंद ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 05:14 PM IST
सार
रविवार देर रात केलवा क्षेत्र में एक साथ तीन पैंथर सड़क पर घूमते नजर आए, जिसका वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत फैल गई। लगातार बढ़ रही पैंथरों की मूवमेंट को लेकर लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
आबादी क्षेत्र में नजर आए पैंथर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में भीषण गर्मी का असर अब वन्यजीवों पर भी दिखाई देने लगा है। केलवा क्षेत्र में कुंवारिया और पोदावली के बीच रविवार रात उस समय दहशत फैल गई, जब एक साथ तीन पैंथर सड़क पर घूमते नजर आए। घटना का वीडियो राहगीरों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रात के समय सड़क से गुजर रहे लोगों ने पैंथरों की चहलकदमी देखी और उनका वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों और वाहन चालकों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jodhpur: जोधपुर में पुलिस चौकी के बाहर से गायब हुआ जब्त डंपर, खाली होकर लौटा वापस! चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि बढ़ती गर्मी के कारण जंगलों और पहाड़ी इलाकों में पानी के स्रोत सूखने लगे हैं। इसी वजह से पैंथर अब आबादी वाले क्षेत्रों और सड़कों की ओर रुख कर रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से इलाके में पैंथरों की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे खासकर रात में दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों को सतर्क करने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। फिलहाल तीन पैंथरों के एक साथ सड़क पर दिखाई देने का वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।