{"_id":"6a1001aafc8ca7eff402e313","slug":"major-crackdown-on-single-use-plastic-in-nathdwara-huge-quantity-of-polythene-seized-feedback-rajsamand-news-c-1-1-noi1405-4309819-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाथद्वारा में प्लास्टिक पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बाजारों से जब्त की गई प्रतिबंधित पॉलीथीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाथद्वारा में प्लास्टिक पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बाजारों से जब्त की गई प्रतिबंधित पॉलीथीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: राजसमंद ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार
नाथद्वारा में प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाकर बाजारों से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त की। अधिकारियों ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में प्लास्टिक का उपयोग या बिक्री करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नाथद्वारा में नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथीन जब्त
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजसमंद जिले के नाथद्वारा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान चलाया। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने शहर के सब्जी मंडी और आसपास के व्यापारिक क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथीन जब्त की।
अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों और व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। क्षेत्रीय अधिकारी अशोक जेलिया ने बताया कि प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण, जल स्रोतों और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है।
व्यापारियों को दी चेतावनी
प्रशासन की ओर से व्यापारियों को साफ चेतावनी दी गई कि भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण या बिक्री करते पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कपड़े के थैले और अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील भी की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Rajasthan: सरस दूध दो रुपये लीटर महंगा, डेयरी अध्यक्ष बोले- ‘किसानों को बचाने के लिए मजबूरी में लिया फैसला’
लोगों को किया जागरूक
अभियान के दौरान आमजन को भी प्लास्टिक मुक्त वातावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। प्रशासन ने कहा कि नाथद्वारा को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाए जाएंगे।

Trending Videos