{"_id":"6a19995fbd718eea630ad1ef","slug":"major-police-action-three-criminals-of-lala-eleven-gang-arrested-2-illegal-pistols-and-4-live-cartridges-recovered-rajsamand-news-c-1-1-noi1405-4336255-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand News: सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन भारी पड़ा, लाला इलेवन गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand News: सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन भारी पड़ा, लाला इलेवन गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
Fri, 29 May 2026 10:13 PM IST
राजसमंद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: राजसमंद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 10:13 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे गैंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खमनोर थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
बरामद किए गए हथियार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले की खमनोर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले लाला इलेवन गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 अवैध देसी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान पुलिस की नजर लाला इलेवन गैंग के सदस्यों पर पड़ी, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों का प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Dausa News: मंत्री की बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, जॉइंट डायरेक्टर को एपीओ किया, डिप्टी डायरेक्टर सस्पेंड
विज्ञापन
सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर तीन युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 2 अवैध देसी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैलाश उर्फ खुशी, हेमंत सिंह उर्फ सूरज और महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर हथियारों का प्रदर्शन करते थे और युवाओं के बीच डर तथा दबदबा बनाने का प्रयास कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।