सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsamand: Shriji Seated in Sandalwood Pavilion During Adhik Maas, Floral Décor and Fountains Enchant Devotees

नाथद्वारा में अधिकमास के दिव्य मनोरथ: चंदन बंगले में विराजे श्रीजी; फुहारों और पुष्प शृंगार ने किया भाव-विभोर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार

अधिकमास के पावन अवसर पर श्रीनाथजी की हवेली में रविवार को ऊष्णकालीन सेवा के विशेष मनोरथों का भव्य आयोजन हुआ। चंदन के बंगले, फुहारों, पुष्प सज्जा और मनोहारी शृंगार से सुसज्जित प्रभु की झांकियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

Rajsamand: Shriji Seated in Sandalwood Pavilion During Adhik Maas, Floral Décor and Fountains Enchant Devotees
श्रीनाथजी मंदिर में अधिक मास पर मनोरथ के दर्शन
विज्ञापन

विस्तार

पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधानपीठ श्रीनाथजी की हवेली में अधिकमास के मनोरथों की शृंखला के तहत रविवार को ज्येष्ठ कृष्ण सप्तमी पर ऊष्णकालीन सेवा के विशेष मनोरथ आयोजित किए गए। गोस्वामी तिलकायत राकेश महाराज की आज्ञा एवं युवाचार्य गोस्वामी विशाल बावा के मार्गदर्शन में श्रीनाथजी प्रभु में ‘छूटत फुहारे आगे निके’ तथा श्री नवनीत प्रियाजी में ‘रंग महल में बैठे पिय प्यारी’ मनोरथ की मनोहारी झांकी सजाई गई।


राजभोग दर्शन में श्रीनाथजी को चंदन के सुंदर बंगले में बिराजित कर चीरहरण लीला का भावपूर्ण मनोरथ किया गया। मणि कोठे में यमुनाजी के स्वरूप में जल भरकर रजत एवं लकड़ी की सखियों तथा कृत्रिम वृक्षों के माध्यम से लीला का सजीव चित्रण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur Internet Shutdown: जयपुर में रात 12 बजे से सोशल मीडिया और इंटरनेट पर रोक, प्रशासन ने जारी किए आदेश
विज्ञापन
Trending Videos


इस ऊष्णकालीन सेवा में प्रभु को मोतियों के आभूषण, शरबती मलमल के वस्त्र, पुष्पमालाओं एवं मनोहारी शृंगार से अलंकृत किया गया। वहीं श्री लाडले लाल प्रभु में राजभोग के दौरान पुष्पों से सुसज्जित अद्भुत पालने का मनोरथ आयोजित हुआ, जिसमें प्रियाजी को सुंदर पालने में विराजित किया गया।

सायंकालीन दर्शन में श्रीनाथजी को चंदन के बंगले में विराजित कर फुहारों का मनोरथ किया गया। फूल-पत्तियों की आकर्षक सजावट, रंगोली तथा हाथी, घोड़े और बतख की मनोहारी आकृतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान तिलकायत राकेश महाराज, युवाचार्य विशाल बावा एवं लाल बावा साहब ने प्रभु की सेवा में उपस्थित होकर लाड़ लड़ाए।

श्री नवनीत प्रियाजी में ‘रंग महल में बैठे पिय प्यारी’ मनोरथ के अंतर्गत मोती महल में चांदी की हटड़ी में विराजित प्रभु के समक्ष पुष्प सांझी सजाई गई। लाल-सफेद पुष्पों, रजत सखियों, गौमाताओं एवं विविध खेल-खिलौनों से सजी झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 

श्रीनाथजी मंदिर में अधिक मास पर मनोरथ के दर्शन। फोटो- अमर उजाला

श्रीनाथजी मंदिर में अधिक मास पर मनोरथ के दर्शन। फोटो- अमर उजाला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed