सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In name of correcting mistakes of Jamabandi female Patwari took bribe in Sikar ACB caught her

Sikar News: जमाबंदी की गलतियों को ठीक करने के नाम पर महिला पटवारी ने ली रिश्वत, ACB ने दबोचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Sikar: सीकर के नीमकाथाना इलाके में महिला पटवारी को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।  

In name of correcting mistakes of Jamabandi female Patwari took bribe in Sikar  ACB caught her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीकर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने सीकर के नीमकाथाना इलाके में महिला पटवारी को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जमाबंदी में हुई गलतियों को ठीक करने के नाम पर महिला पटवारी रिश्वत मांग रही थी। ऐसे में आज टीम ने जाल बिछाकर महिला पटवारी को गिरफ्तार किया।

Trending Videos


'काम के बदले पटवारी ने मांगी थी रिश्वत'
एसीबी टीम सीकर के एडिशनल एसपी विजय सिंह और सुभाष मील के द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। विजय सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में एक परिवादी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी जमाबंदी में नाम की कुछ गलतियां थी। जिन्हें ठीक करवाने के लिए वह भगेगा पटवार घर पहुंचा। वहां पर तैनात पटवारी सुमन ने इस काम के बदले रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  अतिक्रमण हटाने के दौरान विधायक और अफसर में विवाद, तहसीलदार बोले- MLA साहब हो जाएगा गलत

पटवारी से पूछताछ जारी
इस छोटे से काम के लिए जब पटवारी ने रिश्वत मांगी तो परिवादी ने कई बार मिन्नतें की। लेकिन महिला पटवारी लगातार रिश्वत की मांग करती रही। इस पर परिवादी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सीकर में शिकायत दर्ज करवाई। पहले टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और इसके बाद आज महिला पटवारी सुमन को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जिससे अब पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed