{"_id":"686fd1bebedec3514901d4bc","slug":"grand-celebration-of-guru-purnima-in-khatushyamji-sikar-news-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: श्रीश्याम समेत अन्य मंदिर में भक्तों ने गुरु चरणों में नवाया शीश, गुरु पूर्णिमा पर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: श्रीश्याम समेत अन्य मंदिर में भक्तों ने गुरु चरणों में नवाया शीश, गुरु पूर्णिमा पर लिया आशीर्वाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 10 Jul 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
सार
खाटूश्यामजी में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। श्री श्याम मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजन, प्रवचन, भंडारे और भजन-कीर्तन हुए। श्रद्धालुओं ने गुरुओं के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।
गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे के विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में विशेष आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विश्व प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने बाबा श्याम के चरणों में शीश नवाकर गुरु पूर्णिमा के पावन दिन पर अपने जीवन में आध्यात्मिक मार्गदर्शन की कामना की।
Trending Videos
साथ ही, काशीदा बावड़ी, सीतारामजी मंदिर, भर्तहरी बाबा धाम आश्रम अलोदा, सीता कुण्ड सहित कई स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान और भंडारों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न आश्रमों में संतों के प्रवचन हुए, जिनमें गुरु की महिमा, उनके जीवन में योगदान और मार्गदर्शन के महत्व को बताया गया। श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं से आशीर्वाद लेकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सतीश पूनिया बोले- पहले एक परिवार और एक पार्टी का महिमामंडन किया जाता था, अब बदलाव हो रहा
गौरतलब है कि गुरु पूर्णिमा को महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है, जो वेदों के रचयिता माने जाते हैं। इस दिन को गुरुओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने और आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त करने के विशेष पर्व के रूप में मनाया जाता है। कस्बे में दिनभर धार्मिक वातावरण और भक्ति भाव बना रहा। जगह-जगह भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के माध्यम से श्रद्धालुओं ने इस पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया।