सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Rajasthan BJP in-charge Agarwal says Ashok Gehlot is trying to show himself alive

Rajasthan Politics: 'गहलोत खुद को जिंदा दिखाने में लगे हैं', ऐसा क्यों बोले राजस्थान के भाजपा प्रभारी अग्रवाल?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 09:22 PM IST
Rajasthan BJP in-charge Agarwal says Ashok Gehlot is trying to show himself alive
सीकर में भाजपा के प्रभारी और राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने गहलोत की टांग खींचने के लिए ही एक व्यक्ति को आगे कर रखा है। गहलोत लगातार दिल्ली नेतृत्व के सामने खुद को सक्रिय और प्रासंगिक साबित करने में लगे रहते हैं, इसलिए भाजपा पर बयानबाजी करते हैं।

उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गहलोत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अग्रवाल ने कहा कि गहलोत को पहले अपनी पार्टी के अंदरूनी विवाद सुलझाने चाहिए, भाजपा की चिंता बाद में करें। उन्होंने इशारों में कहा कि गहलोत यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि वही भाजपा के खिलाफ सबसे मुखर हैं, जबकि दूसरे नेता (सचिन पायलट) पर भाजपा से समझौते के आरोप लगाते हैं।

पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर विपक्ष के सवालों पर अग्रवाल ने कहा कि इस विषय में मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद ही आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। वहीं सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2021 को लेकर उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार का अधिकार क्षेत्र है, लेकिन इसमें गड़बड़ी करने वालों को सजा और ईमानदारी से चयनित अभ्यर्थियों को न्याय मिलना चाहिए।

राजनीतिक नियुक्तियों पर उन्होंने कहा कि भाजपा में फैसले सामूहिक सहमति से होते हैं, न कि किसी एक व्यक्ति के आधार पर। संगठन, मंत्रियों और केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद ही निर्णय लिए जाते हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अग्रवाल ने कहा कि उनकी पार्टी व्यक्ति-विशेष की राजनीति नहीं करती। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के कुछ बचे हुए नेता, जैसे गोविंद सिंह डोटासरा, अगर भाजपा में आएंगे तो उन्हें संगठन की कार्यप्रणाली समझ में आएगी।

पढ़ें- Vasundhara Raje: भाजपा में 'वफादारी बनाम अवसरवाद' की बहस तेज, वसुंधरा ने पार्टी में किसे बताया बड़ा खतरा?

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के चुनावों पर उन्होंने दावा किया कि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच पहले जो वोट अंतर था, वह अब खत्म हो चुका है। ममता बनर्जी के शासन से जनता नाराज है और भाजपा जीत के करीब है।

दक्षिण भारत के राज्यों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में गठबंधन मजबूत है, जबकि केरल में भाजपा अब तीसरे विकल्प के रूप में उभर रही है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वहां नेतृत्व में आपसी संघर्ष चल रहा है और मल्लिकार्जुन खरगे के पास भी वास्तविक शक्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ट्रांसजेंडर व्यक्ति संशोधन अधिनियम 2026 का किन्नर समाज ने अलीगढ़ में किया विरोध, बोले यह

06 Apr 2026

मुक्तसर में शिअद की पंजाब बचाओ रैली, मान सरकार पर बरसे सुखबीर बादल

06 Apr 2026

Nainital: बसों की कमी का फायदा उठाकर टैक्सी चालकों ने वसूला मनमाना किराया

06 Apr 2026

लुधियाना के डीसी दफ्तर के बाहर किसान ने दिया धरना

06 Apr 2026

हल्द्वानी के एमबी कॉलेज सभागार में जन संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

06 Apr 2026
विज्ञापन

मोगा में संयुक्त किसान मोर्चा का डीसी दफ्तर के सामने प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी

06 Apr 2026

जगरांव नगर काउंसिल की बैठक में हंगामा, छह करोड़ की ग्रांट पर घमासान

06 Apr 2026
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर श्री अकाल तख्त साहिब से निकला भव्य नगर कीर्तन

06 Apr 2026

अमृतसर में स्कूलों को बम धमकियों के बाद हाई अलर्ट

06 Apr 2026

फिरोजपुर कोर्ट को उड़ाने की धमकी, चेकिंग में नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध

बिजली मीटर हुई स्मार्ट, लेकिन व्यवस्थाएं स्मार्ट नहीं

06 Apr 2026

Video: 243 पुराने स्कूल के दरवाजे खुले तो दाखिले के लिए पहुंचने लगीं बेटियां, देखें संवाददाता पंकज तन्हा की रिपोर्ट

06 Apr 2026

Nainital: वाल्मीकि सभा के चुनाव के तहत मतदान शुरू, अध्यक्ष और सचिव पद का सीधा मुकाबला

06 Apr 2026

VIDEO: 53वां महाराजा बिजली पासी राज्यारोहण स्मृति समारोह 2026 का आयोजन

06 Apr 2026

फिरोजपुर-फाजिल्का रोड स्थित टी प्वाइंट पर कार-बाइक की भिड़ंत में एक जख्मी

VIDEO: माध्यामिक शिक्षक संगठन का ईको गार्डन में धरना, 20 दिनों का अल्टीमेटम दिया

06 Apr 2026

फिरोजपुर डिवीजन में 110 किलोमीटर प्रति घंटे से दौड़ेगी ट्रेनें-डीआरएम

एएमयू ओल्ड बॉयज एल्युमिनाई एसोसिएशन चुनाव सम्पन्न, नया स्कूल बनाने का ऐलान

06 Apr 2026

Video: बगवाड़ा में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया, सांसद अनुराग ठाकुर रहे मुख्य अतिथि

VIDEO: रिपोर्ट कार्ड वितरण के साथ मेधावी छात्रों का सम्मान, कक्षा 5 के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

06 Apr 2026

Unnao: जिला अस्पताल में शिशु का मिला शव, मच गया हड़कंप।

06 Apr 2026

अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

06 Apr 2026

VIDEO: आंगनबाड़ी को मिली डिजिटल पावर, स्मार्टफोन से अब गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की रफ्तार

06 Apr 2026

Prayagraj: रोड़ पर गाड़ी से स्टंट करना पड़ा गया भारी, डिवाइडर से टकराकर पलटी।

06 Apr 2026

Solan: जिले के 108 और 102 चालक नियमित रूप से दे रहे सेवा

06 Apr 2026

फतेहाबाद: मंडियों में बायोमीट्रिक हाजिरी और फोटो की शर्त पर भड़के किसान, किया प्रदर्शन

06 Apr 2026

Kullu: लरांकेलो जिप वार्ड आरक्षित, नाराज लोग डीसी से मिले

06 Apr 2026

Prayagraj: SRN अस्पताल में डॉक्टर की मौत, परिजनों का कुछ भी बोलने से इंकार।

06 Apr 2026

लखनऊ: रामरति बोलीं- बुकिंग के बाद भी नहीं आया सिलिंडर, एजेंसी वाले कह रहे फिर से बुक करो

06 Apr 2026

जींद: करंट लगने से मिस्त्री की हुई मौत

06 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed