{"_id":"668c005182db58ba5f0e1d23","slug":"sikar-news-dotasara-said-the-education-minister-does-not-have-knowledge-of-education-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar: डोटासरा बोले- शिक्षा मंत्री को नहीं है शिक्षा का ज्ञान, प्रदेश में नहीं बंद होंगे इंग्लिश मीडियम स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar: डोटासरा बोले- शिक्षा मंत्री को नहीं है शिक्षा का ज्ञान, प्रदेश में नहीं बंद होंगे इंग्लिश मीडियम स्कूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 08 Jul 2024 08:36 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने कहा कि शिक्षा मंत्री को शिक्षा का ज्ञान नहीं, बल्कि उन्हें अनर्गल बयानों का ज्ञान है। आज गरीब परिवारों के करीब सवा तीन लाख बच्चे इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ते हैं।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति परिसर में सोमवार को करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजीविका भवन का विधिवत शिलान्यास कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सीकर सांसद अमराराम ने किया।
Trending Videos
इसके मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सीकर सांसद अमराराम का नागरिकों की ओर से सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज गरीब परिवारों के करीब सवा तीन लाख बच्चे इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि ये आरएसएस की मानसिकता है। शिक्षा मंत्री को शिक्षा का ज्ञान नहीं, बल्कि उन्हें अनर्गल बयानों का ज्ञान है।
आगामी बजट को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पिछली सरकार ने बजट में घोषणा की थी और उनकी वित्तीय स्वीकृति जारी होकर टेंडर भी हो चुके थे, लेकिन सरकार उन्हें रोक रखा है। पहले इसकी लडाई लड़ेंगे।

कमेंट
कमेंट X