सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Sikar News: XUV overturned while trying to save a dog that came in the middle of the road, 1 died on the spot

Sikar News: सड़क के बीच आए कुत्ते को बचाने में बेकाबू होकर पलटी एक्सयूवी, हादसे में एक की मौके पर हुई मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 21 Apr 2024 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार

जिले के फतेहपुर शेखावाटी से लौट रही बारात में शामिल एक्सयूवी कार बलोद बड़ी के पास सामने से आ रहे कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे गाड़ी में सवार एक बाराती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

Sikar News: XUV overturned while trying to save a dog that came in the middle of the road, 1 died on the spot
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फतेहपुर शेखावाटी क्षेत्र में बलोद बड़ी के पास अचानक सामने से कुत्ता आ जाने के कारण अनियंत्रित हुई एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार में सवार एक बाराती की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को धानुका उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक को सीकर रैफर कर दिया गया। अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार सालासर के पास स्थित ग्राम कोलासर से डाबड़ी बारात आई हुई थी। शादी में शामिल होकर कार सवार सात लोग अपने गांव जा रहे थे कि बलोद बड़ी के पास सड़क के बीच अचानक कुत्ता आ जाने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार हरफूल (65) पुत्र पूराराम की मौत हो गई, वहीं गंभीर घायल हुए सांवरमल को सीकर रैफर कर दिया गया। घायल प्रमोद व संजय सैन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed