फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lieutenant General Mohit Malhotra, General Officer Commanding-in-Chief of the Sapta Shakti Command

Sirohi: भारत-पाक सीमा पर सेना अलर्ट! आर्मी कमांडर ने ऑपरेशनल तैयारियों का लिया जायजा, ड्रोन युद्ध पर दिया जोर

Sun, 19 Jul 2026 02:41 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 02:41 PM IST
सार

Rajasthan News: सप्त शक्ति कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ने तीन दिवसीय चेतक कोर क्षेत्र के दौरे में सीमावर्ती सैन्य ठिकानों और ऑपरेशनल क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सेना की तैयारियों की समीक्षा की, पूर्व सैनिकों से मुलाकात की और आधुनिक युद्ध में ड्रोन एवं नई तकनीकों के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया।
 

विज्ञापन
Lieutenant General Mohit Malhotra, General Officer Commanding-in-Chief of the Sapta Shakti Command
चेतक कोर क्षेत्र के दौरे पर लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्त शक्ति कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा तीन दिवसीय चेतक कोर क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सैन्य ठिकानों और ऑपरेशनल क्षेत्रों का निरीक्षण कर सेना की तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना और उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने।

विज्ञापन


सीमावर्ती सैन्य ठिकानों का किया निरीक्षण
दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ने बठिंडा, सूरतगढ़, बीकानेर, लालगढ़ जट्टान, फाजिल्का और श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशनों के साथ-साथ महाजन फील्ड फायरिंग रेंज एवं अन्य ऑपरेशनल क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने नागी वॉर मेमोरियल पहुंचकर 1971 के भारत-पाक युद्ध के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युद्ध के पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उनके अनुभव एवं समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन


ऑपरेशनल तैयारियों और लॉजिस्टिक्स की ली जानकारी
दौरे के दौरान जीओसी चेतक कोर और सभी डिविजनल कमांडरों ने आर्मी कमांडर को ऑपरेशनल तैयारियों, प्रशिक्षण गतिविधियों, तकनीकी पहलों और ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स की विस्तृत जानकारी दी। आर्मी कमांडर ने विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिकों की कार्यकुशलता की सराहना, यथार्थवादी ट्रेनिंग पर जोर
ट्रेनिंग सेंटरों के दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल मल्होत्रा ने सैनिकों से संवाद किया और सभी रैंक के जवानों की उच्च स्तर की ऑपरेशनल प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्ट कार्यकुशलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि बदलते सुरक्षा परिदृश्य के अनुसार यथार्थवादी प्रशिक्षण (रियलिस्टिक ट्रेनिंग) और नियमित वैलिडेशन पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। साथ ही हर प्रकार की चुनौती से निपटने के लिए निरंतर तैयारी बनाए रखने के निर्देश दिए।


यह भी पढ़ें: 346 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में फिर शुरू होगा हिंदी माध्यम! कम एडमिशन पर सरकार का बड़ा फैसला

ड्रोन और नई तकनीकों पर दिया विशेष जोर
सेना के जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल धवन के अनुसार, आर्मी कमांडर ने आधुनिक युद्ध में नई तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विशेष रूप से ड्रोन और काउंटर-ड्रोन क्षमताओं के विकास, मानव रहित हवाई प्रणालियों में दक्षता बढ़ाने तथा आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग से सेना की ऑपरेशनल क्षमता और युद्ध तत्परता को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और अब लड़ाइयां तकनीक के सहारे लड़ी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed