{"_id":"66d02c1bf9cd716e2e06c571","slug":"rajasthan-two-youths-arrested-with-drug-doda-poppy-in-sriganganagar-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: श्री गंगानगर में मादक पदार्थ डोडा पोस्त के साथ दो युवक गिरफ्तार, चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: श्री गंगानगर में मादक पदार्थ डोडा पोस्त के साथ दो युवक गिरफ्तार, चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं तस्कर
Thu, 29 Aug 2024 01:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 29 Aug 2024 01:36 PM IST
सार
श्री गंगानगर पुलिस ने मादक पदार्थ डोडा पोस्त के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए दोनों तस्कर चित्तौड़गढ़ जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर जिला पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चित्तौड़गढ़ के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एसपी गौरव यादव के अनुसार रजियासर थाना पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कालूसर रोही में नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक संदिग्ध ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें छिपाकर रखे गए डोडा पोस्त के 14 पैकेट मिले। इन पैकेट्स में करीब 280.798 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ।
विज्ञापन
इस कार्रवाई में पुलिस ने चित्तौड़गढ़ जिले के मोड़ा का खेड़ा निवासी प्रकाश और सिरोड़ी निवासी रतनलाल को गिरफ्तार किया है। एसपी यादव ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त संबंधी जानकारी जुटाने के लिए आगामी अनुसंधान सूरतगढ़ सदर थाना पुलिस के निरीक्षक कृष्ण कुमार को सौंपा गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। इस कार्रवाई में सिपाही आत्माराम की सराहनीय भूमिका रही।
विज्ञापन