{"_id":"66c6acd018fe9a1cc704a467","slug":"sri-ganganagar-action-taken-against-dfo-and-ranger-in-black-deer-hunting-case-protest-ends-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar: काले हिरण शिकार मामले में डीएफओ और रेंजर पर कार्रवाई, धरना समाप्त, 33 घंटे बाद खुला हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar: काले हिरण शिकार मामले में डीएफओ और रेंजर पर कार्रवाई, धरना समाप्त, 33 घंटे बाद खुला हाईवे
Thu, 22 Aug 2024 08:43 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 22 Aug 2024 08:43 AM IST
सार
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में काले हिरण के शिकार मामले में सरकार ने कार्रवाई करते हुए डीएफओ को एपीओ तथा रेंजर को सस्पेंड कर दिया है। इसके बाद राष्ट्रीय बिश्नोई महासभा ने अपना धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन
काले हिरण शिकार मामले में धरना समाप्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में पवित्र माने जाने वाले काले हिरण के शिकार मामले में सरकार ने वन विभाग के अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई कर दी है। जानकारी के मुताबिक इस मामले डीएफओ को एपीओ तथा रेंजर को सस्पेंड कर दिया है। इसके बाद राष्ट्रीय बिश्नोई महासभा ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ इलाके में चक 9 डीबीएन में काले हिरण के शिकार का मामला सामने आया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने हिरण के शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया था। इसके बाद प्रशासन ने बुधवार रात करीब एक बजे डीएफओ दलीप सिंह को एपीओ और रेंजर वेद प्रकाश को निलंबित कर दिया। 33 घंटों से ज्यादा समय से जाम नेशनल हाईवे-62 को रात करीब 2 बजे खोल दिया गया।
विज्ञापन
रात करीब एक बजे जिला कलेक्टर लोकबंधु और एसपी गौरव यादव ने वन्यजीव प्रेमियों के बीच पंहुचकर धरने को समाप्त करवाने की बात कही और आदेश की कॉपी दी। इसके बाद धरना समापत कर दिया गया। राष्ट्रीय बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया ने कहा कि वन्यजीव प्रेमियों के संघर्ष की जीत हुई है।
विज्ञापन